Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण के दो पत्रकारों पर बदमाशों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

म्मू शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके में मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद बदमाशों ने दो पत्रकारों पर हमला बोल दिया. पत्रकारों को घायल कर बदमाश उनकी मोटसाइकिल भी कब्जे में लेकर चलते बने.

पत्रकारों का नाम यूपी के औरैया निवासी सुधीर कुमार और देवेंद्र प्रताप बताया जा रहा है. दोनों दैनिक जागरण के लिए काम करते हैं. ये दोनों रात को ऑफिस का काम निपटाकर मोटरसाइकिल 22बीएच-6212 सी स्प्लेंडर से कृष्णा नगर स्थित घर लौट रहे थे. इसी बीच ग्रेटर कैलाश फव्वारा चौक के पास बदमाशों ने उनपर अटैक कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने दोनों पत्रकारों को रोका, उसके बाद मारपीट कर बाइक से नीचे गिरा दिया. लूट के इरादे से आए बदमाशं ने दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस हमले में दोनों पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं.

बदमाशों से किसी तरह पिंड छुड़ाकर दोनों पत्रकार पुलिस के पास मदद मांगने गए लेकिन आरोप है कि ग्रेटर कैलाश चौकी पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की. अन्य साथियों के पहुंचने पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया जा सका.

मामले में जम्मू सांबा कठुआ रेंज के डीआईजी डॉ सुनील गुप्ता ने बताया कि एसएसपी जम्मू डॉ विनोद कुमार को मामले में उचित कार्रवाई करने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान कर उनकी धर पकड़ करने के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. गंग्याल पुलिस थाने में मामला भी दर्ज किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन