Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दिल्ली के बाद दैनिक पब्लिक वाणी की एमपी में दस्तक, इन्हें मिली जिम्मेदारी

मृगेंद्र सिंह

भोपाल: दैनिक पब्लिक वाणी समाचार पत्र का प्रकाशन भारत की राजधानी दिल्ली के बाद जल्द मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भी प्रारंभ होने जा रहा है। यह रोजाना भोपाल के साथ इंदौर, उज्जैन और रीवा से भी प्रकाशित होगा।

अखबार के स्वत्वाधिकारी, प्रकाशक और प्रधान संपादक मृगेन्द्र सिंह होंगे। जबकि वरिष्ठ पत्रकार गुरेन्द्र अग्निहोत्री स्थानीय संपादक का दायित्व संभालेंगे। दैनिक पब्लिक वाणी बहुरंगी एवं बारह पृष्ठीय होगा। प्रिंट के साथ डिजिटल प्लेट फार्म और यू-ट्यूब पर भी पाठकों के लिए उपलब्ध होगा।

मृगेंद्र सिंह पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता कार्य कर रहे हैं। वे पत्रकारिता जगत के मौन, मुखर एवं सिद्ध पत्रकारों में शुमार हैं। मध्यप्रदेश के राजनीतिक-प्रशासनिक गलियारों में बतौर पत्रकार उनकी अलग पहचान है।

मृगेंद्र सिंह ने तीन दशक तक भोपाल से प्रकाशित प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक जागरण में कार्य किया। जागरण में उन्होंने पहले अपराध और राजनीतिक-प्रशासनिक बीट की रिपोर्टिंग की और फिर जागरण में ही कार्यकारी संपादक बनाए गए। एक समय तक उन्हें भोपाल में जागरण का पर्याय कहा जाता था।

इसके बाद मृगेंद्र कोई एक वर्ष तक दैनिक राज एक्सप्रेस के प्रधान संपादक भी रहे। श्री मृगेंद्र कहते हैं कि पत्रकारिता उनके लिए मिशन है। पब्लिक वाणी अखबारों की भीड़ में मध्यप्रदेश के जन-जन के आवाज बने यही उनकी कोशिश होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन