Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

12 घंटे में 17 लाख लोगों ने देखा DB Live का एक्जिट पोल

अमलेन्दु उपाध्याय-

आपके प्रिय चैनल DB Live ने कल 5 राज्यों का एक्जिट पोल प्रसारित किया, जिसे चालीस हजार लोग लाइव देख रहे थे।
DB Live की टीम ने पाँचों राज्यों में जमीन पर रहकर काम किया और एक्जिट पोल पर समीक्षा करने के लिए पाँचों राज्यों से वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

हमारे प्रधान संपादक राजीव रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में हमारी 8 सदस्यीय टीम ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से इन विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। यह दर्शकों का प्यार है, इसके लिए हम आपके, अपने पैनलिस्ट पत्रकार साथियो, एक्जिट पोल का सर्वे करने वाली हमारी टीम, हमारी पर्दे के पीछे काम करने वाली प्रोडक्शन टीम के भी आभारी हैं।

पिछले 65 वर्षों से अधिक समय में “देशबंधु” ने खुद को दोहरे उद्देश्यों के साथ एक गंभीर समाचार पत्र के रूप में स्थापित किया है: ए) बौद्धिक चर्चा के लिए स्थान और बी) ग्रामीण आधार के साथ विकासोन्मुख समाचारों के लिए इष्टतम स्थान। यह देशबंधु को सभी हिंदी अखबारों के बीच अपनी एक अलग श्रेणी में रखता है और इस का डिजिटल स्वरूप DB Live वर्ष 2023 में अब तक 7 माह तक YouTube पर political commentator श्रेणी में नंबर 1 रहा है, बीते माह भी हम नंबर 1 हैं।
अपने दर्शकों, सब्सक्राइबर्स, मेंबर्स, पैनलिस्ट्स, प्रोडक्शन टीम शुभचिन्तकों और आलोचकों का भी एक बार पुनः आभार प्रकट करते हैं।

अमलेन्दु उपाध्याय देशबन्धु ऑनलाइन के संपादक हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन