Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दूरदर्शन केंद्र चंडीगढ़ को हरियाणा के 23 जिलों में स्ट्रिंगर और कैमरामैन चाहिए!

Doordarshan केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा के सभी 23 जिलों में स्ट्रिंगर और कैमरामैन की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए रीजनल न्यूज यूनिट की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत-

  • अंबाला
  • भिवानी
  • चरखी दादरी
  • फरीदाबाद
  • फतेहाबाद
  • गुरुग्राम
  • हिसार
  • हांसी
  • झज्जर
  • जींद
  • कैथल
  • करनाल
  • कुरुक्षेत्र
  • महेंद्रगढ़
  • नूंह
  • पंचकूला
  • पानीपत
  • पलवल
  • रेवाड़ी
  • रोहतक
  • सिरसा
  • सोनीपत
  • और यमुनानगर जिलों में स्ट्रिंगर पैनल तैयार किया जाएगा।

चयनित स्ट्रिंगर न्यूज, करंट अफेयर्स, खेल, बिजनेस और अन्य विषयों से जुड़ी विजुअल कवरेज करेंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वीडियोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी, न्यूज गैदरिंग और ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म का अनुभव होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों के पास चार पहिया वाहन और जरूरी तकनीकी उपकरण होंगे, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

दूरदर्शन के मुताबिक लोकल कवरेज के लिए 6 घंटे तक 1500 रुपये दिए जाएंगे। अगर कवरेज 6 घंटे से ज्यादा का हुआ या लोकेशन 10 किलोमीटर से अधिक दूर हुई तो दूसरी कवरेज के लिए 1000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं आउटस्टेशन कवरेज के लिए 1800 रुपये तय किए गए हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 1180 रुपये की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी अनुभव और उपकरणों से जुड़े दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

संस्थान ने साफ किया है कि खराब तकनीकी गुणवत्ता, कवरेज में देरी, गलत जानकारी देने या काम किसी और को सौंपने जैसी शिकायत मिलने पर स्ट्रिंगर को पैनल से हटाया जा सकता है।

इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन “Empanelment of Stringers of DD News” लिखकर सीलबंद लिफाफे में रीजनल न्यूज यूनिट, दूरदर्शन केंद्र, सेक्टर-37, चंडीगढ़ भेजना होगा।

अधिक जानकारी और फार्म डाउनलोड करने के लिए लिंक- भड़ासJobs

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ashok Kumar

    May 28, 2026 at 4:49 pm

    I Am Interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन