Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

डेक्कन मीडिया समूह के उपाध्यक्ष पीके अय्यर होटल से गिरफ्तार, सीबीआई के हवाले

भुवनेश्वर : ओडिशा पुलिस ने हैदराबाद के डेक्कन क्रोनिकल समूह के उपाध्यक्ष पी के अय्यर को कल रात यहां एक पांचसितारा होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अय्यर होटल में एक महिला के नाम पर बुक कमरे में ठहरे हुए थे। बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी अय्यर के खिलाफ सीबीआई ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था जिसके बाद से वह फरार थे।

पुलिस आयुक्त आर आर शर्मा ने आज कहा, ‘‘पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद अय्यर को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय अस्पताल में प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के बाद अय्यर को सीबीआई को सौंप दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि अय्यर पिछले दो महीने से फर्जी पहचान के साथ यहां रह रहे थे। सूत्रों ने कहा कि भुवनेश्वर आने से पहले वह कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर में अज्ञात स्थान पर रहे थे।

सीबीआई ने जुलाई, 2013 में अय्यर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। अय्यर ने 2009-2011 में कथित तौर पर फर्जी वित्तीय दस्तावेज जमा करके कई सारे अल्पकालिक कॉपरेरेट रिण लिये थे। सीबीआई ने धोखाधड़ी के मामले में इस साल फरवरी में कंपनी के अध्यक्ष टी वेंकटराम रेड्डी को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि अय्यर को रिमांड के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन