न्यूज़24 चैनल के मैनेजिंग एडिटर दीप उपाध्याय के बारे में खबर आ रही है कि उन्होंने चैनल से इस्तीफ़ा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि दीप टीवी9 ग्रुप से जुड़ने वाले हैं। टीवी9 समूह में उनका पद एडिटर कनवरजेंस एंड स्ट्रेटजी का होगा।
दीप को न्यूज़24 चैनल के मीडियाकर्मियों ने एक फ़ेयरवेल का आयोजन कर विदाई दे दी है। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने कल न्यूज24 से इस्तीफा दिया और कल ही टीवी9 ज्वाइन भी कर लिया।
दीप नैनीताल के रहने वाले हैं। परिवार में किसी की तबीयत खराब होने के कारण वे फ़िलहाल घर गए हुए हैं।
दीप उपाध्याय न्यूज़24 में सात वर्षों से कार्यरत थे।
इसके पहले वह इंडिया टीवी में सीनियर एडिटर और जी न्यूज में आउट्पुट एडिटर के रूप में कार्य कर चुके हैं।
दीप भास्कर ग्रुप के साथ भी सेवारत रहे। भास्कर में वे पोलिटिकल रिपोर्टिंग करते थे।