Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

दीपक चौरसिया के ओवर कॉन्फिडेंस ने कराया उन्हें बिग बॉस से बेघर!

क बड़ा प्रचलित गाना चला था, बोल थे- “यार ने ही लूट लिया घर यार का.” इस बोल पर लुटने का सटीक उदाहरण पत्रकार दीपक चौरसिया हैं. दीपक के ताजा ताजा बने यार ने ही उनसे बिग बॉस का घर लूट लिया.

दीपक चौरसिया Big Boss OTT-3 के घर में अपनी पत्रकारिता की रंगबाजी के साथ पहुंचे थे. उनने सोचा होगा कि इत्ता बड़ा मैं पत्रकार, जीतने के लिए ही लाया गया हूं. लेकिन घर के अंदर उन्होंने जिसपर ज्यादा भरोसा जताया उसी ने ही उन्हें आगे से राइट घुमा दिया. कुल मिलाकर कहें तो चौरसिया को उनका अति आत्मविश्वास-ओवर कॉन्फिडेंस ले डूबा.

दरअसल, हुआ ये कि कुछ दिनों पहले बिग बॉस में एक खेल के दौरान चौरसिया को एक ऐसी छूट दी गई थी कि वो किसी भी एक सदस्य को चुने, जिसके कहने पर किसी भी एक व्यक्ति को घर से बाहर कर दिया जाएगा. वो व्यक्ति जिस भी आदमी का नाम लेगा उसे सीधा घर से बाहर कर दिया जाएगा और कोई सवाल नहीं पूछेगा?

अति उत्साह में दीपक ने इस काम के लिए रणवीर शौरी को चुना और रणवीर ने उल्टा दीपक को ही घर से बेघर कर दिया. अब बेचारे दीपक चौरसिया बाहर बैठकर मोए-मोए कर रहे होंगे और निश्चित चौर पर शौरी को कोसते हुए मीडियम आवाज में गाना सुन रहे होंगे, “यार ने ही लूट लिया घर यार का.”

मूल खबर…

बिग बॉस से निकाले गए दीपक चौरसिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन