Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राष्ट्रीय सहारा में देवकीनंदन मिश्रा का कद बढ़ा, बने रीजनल हेड

राष्ट्रीय सहारा, कानपुर के यूनिट हेड देवकीनंदन मिश्रा को तरक्की मिली है. उन्हें रीजनल हेड बनाया गया है. उनके अधीन अब कानपुर और लखनऊ की दोनों यूनिटें हैं.

कानपुर और लखनऊ यूनिट हेड, रेजीडेंट एडिटर, एडमिनिस्ट्रेटिव हेड अब देवकीनंदन मिश्रा को रिपोर्ट करेंगे. प्रबंधन ने देवकीनंदन मिश्रा को रीजनल हेड की जिम्मेदारी विशेषकर रेवेन्यू पर फोकस करने के मकसद से दी है.

इस नई जिम्मेदारी के बाबत सहारा मीडिया के एडिटर इन चीफ और सीईओ उपेंद्र राय ने एक आंतरिक मेल जारी किया है जिसकी एक डिजिटल कॉपी भड़ास के पास भी है.

पढ़ें आंतरिक मेल-

देवकी लंबे समय से सहारा समूह में हैं और वे निष्ठावान लोगों में शुमार किए जाते हैं. वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर समय-समय पर तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते हुए आज रीजनल हेड के पद तक पहुंचे हैं.

देवकी नंदन ने गोरखपुर से पत्रकारीय सफ़र के प्रारम्भ के बाद वर्ष २००० में लखनऊ आये और लम्बे समय तक स्टेट क्राइम की रिपोर्टिंग की. कई चर्चित ख़बरें ब्रेक की. संस्था ने कार्यों को देखते हुए प्रमोशन देकर पटना राष्ट्रीय सहारा का हेड बनाया. इसके बाद वाराणसी राष्ट्रीय सहारा के हेड बने. वर्ष 2015 में लखनऊ का हेड बनाया गया. उसके बाद कानपुर का हेड व सम्पादक बनाया गया.

अब उन्हें लखनऊ व कानपुर राष्ट्रीय सहारा हिन्दी व उर्दू का रीजनल हेड नियुक्त किया गया है. लखनऊ व कानपुर के यूनिट हेड व सम्पादक की रिपोर्टिंग देवकी नंदन मिश्र के पास होगी. देवकी नंदन सहारा न्यूज नेटवर्क के सीईओ व एडिटर इन चीफ़ उपेंद्र राय के नज़दीकी माने जाते हैं.

देखें रीजनल हेड बनाए जाने के बाद की कुछ तस्वीरें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sanjog walter

    December 12, 2019 at 3:20 pm

    Badhai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन