Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

डेरा सच्चा सौदा ने फिर से मीडिया पर पैसा बहाना शुरू कर दिया है, अमर उजाला की ये खबर देखें

दीपांकर-

लगता है डेरा सच्चा सौदा ने फिर से मीडिया पर पैसा बहाना शुरू कर दिया है. नहीं तो अमर उजाला अखबार बलात्कार और हत्या करने के दोष में सजायाफ्ता कैदी गुरमीत राम रहीम के क्रोध नियंत्रण मंत्र की हेडलाइन कैसे चलाता?

PR और पैसा मिलकर ऐसी ही अपराधियों की पॉजिटिव इमेज बिल्डिंग करते रहे हैं. पुराने पाप अखबार से ही पोंछे जाते हैं.

एक संगीन अपराध में सजा काट रहा गॉडमैन ज्ञान देगा, मीडिया में हेडलाइन बनेगी, लोग फिर से जय बाबा जी कहना शुरू कर देंगे.

भक्ति और सत्संग का लाइव प्रसारण करने वाले आस्था जैसे चैनल इन बाबाओं से करोड़ों रूपए वसूलते हैं. बाबा लोग ख़ुशी से देते भी हैं क्योंकि इससे उनके भक्तों की संख्या में असीमित वृद्धि होती है, लोगों को लगता है बाबा जी इतने बड़े हैं कि टीवी पर आ रहे हैं.

एक वक्त था जब यही गुरमीत राम रहीम पूरी नोएडा की मीडिया का मुंह करोड़ों रूपए झोंक कर बंद रखता था, आपके नम्बर वन चैनलों के स्टार एंकर बाबा जी से फिल्म निर्माण कौशल का ज्ञान लेते थे.

आज जब अमर उजाला बाबा जी के क्रोध नियंत्रण मंत्र की ताबीज़ पब्लिक में बांट रहा है तो इसके पीछे चले पैसे के खेल को समझिए.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन