Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

रायपुर के पत्रकार देवेश तिवारी ने मेरी मानहानि कर दी है, मुक़दमा करूँगा!

आदरणीय

मैं विजय कुमार झा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़। मेरा रिटायरमेंट 30 जून 2022 को हुआ था। छत्तीसगढ़ में बकरीद 10 जुलाई को मनाई गई। उस दिन रायपुर के कलेक्टर के आवास पास के मल्टीपार्किंग में सरेआम बकरों को काटा गया।

इसकी एफआईआर सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई और इस मामले में गिरफ्तारी भी की गई। लेकिन इस पूरे मसले को मुझ से जोड़ते हुए ज़ी न्यूज़ छत्तीसगढ़ के पूर्व पत्रकार देवेश तिवारी ने एक खबर चला दी। बकरे काटे जाने को मेरा रिटायरमेंट की पार्टी से जोड़कर यह बताने की कोशिश की कि मेरे द्वारा बकरा कटवाया गया जबकि इस पूरे मामले में पुलिस पहले ही जांच कर चुकी है और दोषियों को अरेस्ट भी कर चुकी है। नगर दंडाधिकारी द्वारा उनको जेल भी भेजा जा चुका है।

लेकिन 4 दिन बाद जानबूझकर यूट्यूब चैनल के माध्यम से मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की गई और मेरी मानहानि की गई। इस विषय को लेकर मैंने रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। पूर्व पत्रकार देवेश तिवारी के द्वारा यूट्यूब में कहा गया बयान सीडी के माध्यम से मैंने थाने में जमा भी कराया है लेकिन अब तक एफ आई आर दर्ज नहीं हुई।

इस विषय पर मैं कोर्ट में परिवाद एवं मानहानि का मुकदमा दायर करने जा रहा हूँ।

विजय झा

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष 

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन