Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

टाइम्‍स ऑफ इंडिया के यूपी-यूके हेड धनुषवीर सिंह के साथ मारपीट, बिजली कर्मी निलंबित

लखनऊ : टाइम्‍स ऑफ इंडिया के यूपी-उत्‍तराखंड हेड धनुषवीर सिंह के साथ आशियाना पॉवर हाउस के कर्मचारियों ने अभद्रता एवं मारपीट की। श्री सिंह अपनी बिजली से जुड़ी समस्‍या को लेकर शिकायत दर्ज कराने गये थे, जहां उनके साथ यह घटना घटित हुआ। इस मामले में बिजली विभाग के आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। धनुषवीर की शिकायत पर उक्‍त आरोपी बिजलीकर्मी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार धनुष वीर सिंह पुत्र स्वर्गीय ब्रिगेडियर दल सिंह, निवासी सेक्टर एम-289 आशियाना, टाइम्‍स ऑफ इंडिया में यूपी-यूके हेड हैं। वे आशियाना पॉवर हाउस में अपने घर के बिजली केबल से संबंधित शिकायत करने गये थे। शिकायत करने पर वहां मौजूद एसएसओ अनिल कुमार चौधरी ने शिकायत सुनकर समस्‍या हल करने की बजाय बदतमीजी शुरू कर दी।

श्री सिंह ने उसके द्वारा की जा रही बदतमीजी का मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इससे गुस्‍साए बिजलीकर्मी ने उनके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट शुरू कर दी। धनुषवीर सिंह ने अपने साथ हुई घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया तथा इसकी सूचना पुलिस एवं बिजली विभाग के उच्‍चा‍धिकारियों को दी। उन्‍होंने अपने साथ हुई मारपीट की लिखित शिकायत पुलिस एवं बिजली विभाग को दी।

एसीपी कैंट डा. बीनू सिंह के निर्देश पर आशियाना थाने में धनुषवीर सिंह की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों को जब इसकी सूचना मिली तो वह मुकदमा दर्ज ना कराने का दबाव बनाने लगे। जब उनके दबाव का कोई असर नहीं हुआ तो उन्‍होंने आशियाना थाने की बिजली ही काट दी। पुलिस ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी, जिनके निर्देश पर थाने की बिजली आपूर्ति चालू हुई।

धनुषवीर सिंह के शिकायत एवं वॉयरल वीडियो का संज्ञान लेकर अधिशासी अभियंता लेसा कानपुर रोड भरत सिंह ने आरोपी कर्मचारी टीजी2 विद्युत अनिल कुमार चौधरी को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अनिल कुमार चौधरी का निलंबन कर्मचारी आचरण नियमावली का दोषी मानते हुए किया गया है तथा विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन