Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘आपरेशन लोटस’ का खर्च यूं निकलता है, बैंकों का एक लाख करोड़ लूटकर बीजेपी को 27 करोड़ चंदा दे दिया!

सौमित्र रॉय-

बैंकों का एक लाख करोड़ लूटकर बीजेपी को 27 करोड़ चंदा देने में क्या दिक्कत है? आखिर आपरेशन लोटस का खर्च भी तो देना पड़ता है। अब ED चाहे तो गुजरात चुनाव की भी डील कर ले।

विधायक का रेट अब 20 करोड़ से नीचे का नहीं है। फ़िर हांकने वाले की कीमत तो 200 करोड़ है।

यानी महाराष्ट्र का खेल 1000 करोड़ का पड़ा है। ऊपर से रैडिसन ब्लू का आज तक का बिल 1.2 करोड़ का हो चुका है।

फ्लाइट, टैक्सी, खाने और पीने, मनोरंजन का बिल अलग से। 20 करोड़ और जोड़ लेता हूं।

बाढ़ में डूबे सिलचर में कल लाशें बह रही थीं तो सीएम बिस्वा मुंह दिखाई के लिए पहुंचे। विधायकों की शॉपिंग में खर्च 1100 करोड़ का 30% तो बाढ़ राहत से वसूल हो जाएगा।

पानी में डूबे 80% असम में लोग खाना-पानी और राशन को तरस रहे हैं। कोविड काल में घोटाला कर चुके सीएम से राहत की उम्मीद न करें।

बीजेपी नादान बलमा बन रही है। बिस्वा को मालूम ही नहीं कि शिवसेना विधायक असम में डेरा डाले हैं।

बीजेपी नेताओं की करीब 5000 करोड़ की घोषित संपत्ति है। भारत का भविष्य वाकई उज्ज्वल है।

उधर, अर्जुन खोतकर शिवसेना के विधायक हैं। उद्धव ठाकरे कैम्प में टिके हैं।

आज ED ने महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में फंसी उनकी 200 एकड़ जमीन ज़ब्त कर ली।

अब खोतकर को ज़मीन छुड़वाने के लिए गुवाहाटी की फ्लाइट पकड़नी ही होगी- जैसे एकनाथ शिंदे ने पकड़ी थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन