Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

VIDEO : दो साँड़ यूट्यूबर की लड़ाई, एक मोदी भक्त तो दूसरा मोदी विरोधी है!

यूट्यूबर ध्रुव राठी बनाम एल्विश यादव विवाद में राठी की तरफ से रविवार को दूसरा व फाइनल वीडियो जारी किया गया. वीडियो में राठी ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव द्वारा खुद पर लगाए आरोपों का न सिर्फ खंडन किया बल्कि बिना जानकारी वीडियो बनाने और मजाक उड़ाने को लेकर जमकर लताड़ा भी है.

राठी ने इस मसले पर पहला वीडियो 7 जुलाई को रिलीज किया था, जिसमें एल्विश व अन्य यूट्यूबर्स के आरोपों पर जवाब दिया गया था. पहला वीडियो 30 मिनट की अवधि का था जबकि दूसरा वीडियो 35 मिनट से ज्यादा का है.

ध्रुव राठी ने एल्विश की अभद्र भाषा का इस्तेमाल, नफरत फैलाने, सट्टेबाजी को बढ़ावा देने और महिलाओं को वस्तु के रूप में देखने को लेकर आलोचना की है.

यूट्यूबर ने कहा कि एल्विश के टेलीग्राम चैनल पर अश्लील सामग्री शेयर करने पर प्रतिबंध लगाया गया था. यादव के इस दावे पर की उनकी टीम में तीन सदस्य हैं, राठी ने कहा कि उनकी टीम में 10-15 सदस्य हैं, जिसका तथ्य उन्होंने की अवसरों पर साझा किया है.

राठी ने क्रिप्टोकरेंसी क्वाइन के प्रचार पर उठे विवाद पर भी बात की है और कहा कि घोटाला सामने आने के बाद उन्होंने फिर कभी क्रिप्टोकरेंसी का प्रचार नहीं करने का संकल्प लिया है. राठी ने यह भी स्वीकार किया है कि आम आदमी पार्टी के शुरुआती दिनों उन्होंने खुले तौर पर समर्थन किया और उसके लिए स्वेच्छा से काम किया. राठी ने एक छात्र के तौर पर पार्टी से बिना किसी पार्श्रमिक या अनुरोध के ऐसा किया.

राठी ने कहा कि वह कभी भी किसी राजनीतिक दल के आधिकारिक या अनौपचारिक सदस्य नहीं रहे हैं. न ही उनके परिवार के सदस्यों का किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव है. वीडियो में राठी ने एल्विश पर अवसरवादी होने का आरोप लगाया है.

क्या थे एल्विश यादव के आरोप?
यादव ने एक जून को वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि राठी आप से जुड़े थे और उन्होंने केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए वीडियो और गाने बनाए. ध्रुव राठी और उनके भारत विरोधी प्रचार को उजागर करना नामक शीर्षक से बने 41 मिनट के वीडियो में यादव ने आरोप लगाया कि राठी ने गैर राजनीतिक होने का दावा करने के बावजूद 2014 में आप आईटी सेल के लिए काम किया और 21 दिसंबर 2014 को 5 साल केजरीवाल नामक गाना बनाया था. यादव का यह भी आरोप था कि राठी ने आप के फेसबुक पेज पर पार्टी के पक्ष में कहानियां पोस्ट कीं.

टेलीग्राम चैनल को हटाये जाने पर यादव ने कहा कि राठी ने टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो पोस्ट की थीं. यादव ने कहा कि राठी ने वीडियो में क्रिप्टोकरेंसी घोटाले वाले ऐप्स को बढ़ावा देने और बाद में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा स्कैम का पर्दाफाश होने के बाद शर्मिंदगी से बचने के लिए उन्हें संपादित करने का आरोप भी लगाया.

वीडियो के लास्ट में राठी ने यादव को 10 काम दिए हैं. ताकि वह अपने अनुयायियों के लिए एक पॉजिटिव उदाहरण स्थापित कर सकें. उन्होंने एल्विश को यह भी चेतावनी दी कि यदि वह अपनी वर्तमान गतिविधियों में लिप्त रहा तो उसे जेल जाना पड़ेगा.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन