Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का जंगलराज : डीआईजी ने 80 साल के बुजुर्ग दुकानदार को जड़ा थप्पड़

लखनऊ : जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार लगातार पुलिस को नसीहत देती है कि जनता के बीच जाकर पुलिस की छवि को सुधारने का कार्य करें वहीं लखनऊ मे डीआईजी डी.के. चौधरी ने सरेआम बाजार मे एक बुर्जुग को थप्पड़ मार के अपनी वर्दी का रौब दिखाया। ये घटना लखनऊ के बीच बाजार इंदिरा नगर के भूतनाथ मार्केट की है जहां डीआईजी औचक निरीक्षण के लिए गये थे लेकिन एक बुजुर्ग सड़क के किनारे दुकान लगाये था जिसको देखते ही डीआईजी साहब आपा खो बैठे और बुर्जुग को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया।

इस घटना से आप अंदाजा लगा सकते है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज का क्या आलम है। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ कर सत्ता सुख की बंशी बजा रहे हैं और पूरे प्रदेश में सपाई नेताओं और सत्ता संरक्षित अफसरों ने जंगलराज कायम किया हुआ है। जाहिर है, इन्हें संरक्षण अखिलेश यादव के जरिए ही मिल रहा है वरना इनकी क्या मजाल जो ये जनता के साथ इस तरह का व्यवहार करते। जिस पुलिस को मित्र पुलिस बताया जाता है, उसका क्रूर चेहरा कैसा है, ये आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

यहां मित्र पुलिस बुजुर्गों को थप्पड मार के वर्दी का रौब दिखाती है। जब राजधानी लखनऊ का ये हाल है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बाकी जिलों का क्या हाल होगा। पिछले कई दिनों से लखनऊ मे अपराध दिन प्रतिदिन बढ रहा है। लेकिन पुलिस अपराध पर लगाम ना लगा के गरीबों पर रौब दिखाकर वर्दी की हनक जमाने में जुटी है। जब एक बड़ा अधिकारी इस प्रकार की घटना करता है तो वह अपने से छोटे अधिकारी को क्या सीख देगा?

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें:

https://www.youtube.com/watch?v=iBueiGgsGXI

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन