Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

इस वक्त सबसे ज्यादा ठगी APK फाइलों से हो रही है!

राजेश साहू-

नया साल आ रहा इसलिए ये बता रहा हूं। इस वक्त सबसे ज्यादा ठगी APK फाइल से हो रही। आपके ही किसी साथी की तरफ से आपको वाट्सऐप पर नए साल की बधाई का पीडीएफ मिलेगा। आपको लगेगा कि कुछ बढ़िया मैसेज है, आप उसे खोल देंगे, जैसे ही खोलेंगे आपका आपके फोन से कंट्रोल चला जाएगा। एक के बाद एक फोल्डर अपने आप खुलते चला जाएगा। आप सिर्फ देखते जाएंगे। ये सब आपको बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा देगा।

जिस साथी के जरिए यह आपको मिलेगा, उसने जानबूझकर नहीं भेजा था, बल्कि उसने ऐसे ही आए एक APK फाइल पर क्लिक कर दी थी। इसलिए जैसे ही आप क्लिक करेंगे, इस बात की संभावना बढ़ जाएगी कि आपके साथ जुड़े लोगों तक भी यह पहुंच जाए। एक तरह का यह वायरस है, जो ऐसे ही बढ़ते हुए चला जाता है।

जरूरी नहीं कि नए साल के मैसेज के रूप में ही आए। ये शादी के कार्ड, ग्रीटिंग कार्ड, किसी जरूरी कागजात के रूप में भी आ सकता है। इसलिए जब भी कोई पीडीएफ को डाउनलोड के लिए क्लिक करें, थोड़ा देख लें कि कहीं वह APK फाइल तो नहीं।

सिर्फ पीडीएफ ही नहीं, वैसे भी जो लिंक क्लिक वाले मैसेज आते हैं, उन्हें टच ही मत करिए। आपको अगर बधाई देना है तो सीधे बोल दीजिए- राजेश, नए साल की बधाई। अब बधाई देने के लिए इधर-उधर के ऐप को डाउनलोड करके उसके जरिए मैसेज भेजेंगे तो ठीक नहीं रहेगा।

इन सब मामलों में सावधानी ही बचाव है। घटना होने के बाद आपके पास सिर्फ पछताने का विकल्प होगा। इस मैसेज को कॉपी कर लीजिए। अपने लोगों को भी भेज दीजिए। नीचे कुछ तस्वीर दे रहा हूं, अलग-अलग मीडिया संस्थान लगातार लोगों को जागरुक करते रहते हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन