Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

देवरिया की DM को भूलने की बीमारी, पत्रकारों को हर बार बतानी होगी पहचान

देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल पत्रकारों को दिए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. IAS अधिकारी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि, “उन्हें भूलने की बीमारी है. उन्हें किसी का नाम याद नहीं रहता. इसलिए हर बार मिलने पर अपना परिचय देना होगा!”

दिव्या मित्तल की इस बात पर फिल्म गजनी का वो सीन याद आता है जब पिटाई का शिकार हो चुके अभिनेता से मिलने वाला हर व्यक्ति उसे हर बार फोटो दिखाकर अपनी पहचान बताता है. इसे शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस नामक बीमारी का हवाला दिया गया है.

डीएम दिव्या मित्तल ने कहा क्या?
आईएएस अधिकारी ने एक पीसी में कहा कि, “मुझे जल्दी किसी का नाम और शक्ल याद नहीं होता है. मैं आप लोगों को अपनी कमी बता रही हूं. मैं चार बार देखने के बाद भी आपको ऐसे देखूंगी जैसे मैं आपको पहचान नहीं पा रही हूं. आपको हर बार मुझे याद दिलाना पड़ेगा. लेकिन धीरे धीरे इस कमी से मैं पार पा लूंगी और अच्छा रिश्ता रहेगा.”

कौन हैं दिव्या मित्तल?
दिव्या मित्तल भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने से पहले लंदन में लाखों रुपये की सैलरी वाली नौकरी कर रही थीं. लेकिन बाद में उन्होंने नौकरी से रिजाइन कर दिया और भारत आकर खुद को देश सेवा में समर्पित करने का फैसला लिया. आईएएस दिव्या मित्तल संतकबीरनगर, मिर्जापुर, बस्ती इत्यादि जिलों की कमान संभाल चुकी है. अब देवरिया में तैनात हैं. पिछले दिनों उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वह जलभराव का मुआयना करने के दौरान अपने अधीनस्थों को फटकार लगाते हुए कह रही थीं कि, “अरे यार धूप है तो क्या हुआ, पिघल थोड़े न जाओगे.”

इससे पहले मित्तल उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी रही हैं. अपनी प्रत्येक पोस्टिंग में उन्होंने अपने काम से वाहवाही बटोरी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन