Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण और दिलीप अवस्थी का दोगलापन

सर
सादर प्रणाम

सादर अवगत कराना है कि दैनिक जागरण जनपद अमेठी के विकासखंड बाजार शुकुल से मैं बतौर क्षेत्रीय रिपोर्टर पिछले पाँच वर्षों से समाचार लिख रहा था। कुछ माह पूर्व हुए पंचायत चुनाव में मैंने क्षेत्रपंचायत का चुनाव लड़ा। पंचायत चुनाव लड़ने के कारण मुझे दैनिक जागरण से यह कहकर हटा दिया गया कि दैनिक जागरण में चुनाव लड़ने वाले पत्रकारों को सम्पादक दिलीप अवस्थी द्वारा निकालने का आदेश हुआ है।

आपको बताना चाहूंगा कि पंचायत चुनाव में अमेठी से अमित मिश्रा ने क्षेत्र पंचायत का चुनाव तथा सिंहपुर में अर्जुन सिंह ने ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा। उक्त दोनों लोग भी दैनिक जागरण में बतौर क्षेत्रीय रिपोर्टर कार्य कर रहे हैं। अर्जुन सिंह भदौरिया ने चुनाव जीता। वे वर्तमान में सिंहपुर के प्रधान संघ के अध्यक्ष भी हैं। इन लोगों पर कार्यवाई नहीं हुई। ये लोग वर्तमान में समाचार लिख रहे हैं।

सर ये कहाँ का न्याय है कि एक पर कार्यवाई हो, अन्य पर न हो। यही नहीं, अमेठी जनपद के दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ दिलीप सिंह जहाँ शिक्षा मित्र के पद से समायोजित होकर सहायक शिक्षक बन चुके हैं वहीं बाज़ार शुकुल से रिपोर्टिंग कर रहे कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ़ के0के0 मिश्रा भी शिक्षा मित्र से समायोजित होकर सहायक अध्यापक बन चुके हैं। पर दोनों लोग सरकारी नौकरी करते हुए भी रिपोर्टिंग कर रहे हैं। क्या सरकारी नौकरी में रहते हुये रिपोर्टिंग की जा सकती है? यदि की जा सकती है तो दोनों एक साथ कैसे? क्या ऐसे में पत्रकारिता में पारदर्शिता सम्भव है?

कुलदीप शुक्ला 
शुकुल बाजार
अमेठी
यू0पी0
मो0नम्बर-9919718584
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन