Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

दैनिक जागरण का कारनामा, ख़बर लुधियाना की फोटो छापी मुंबई की

jagran

जागरण में छपी मुंबई की फोटो

दैनिक जागरण को लुधियाना से कोई अच्छी फोटो नहीं मिल पा रही है इसलिए जागरण व्हाट्सएप और फेसबुक से फोटो चोरी करके और बिना वेरीफाई किए लगा रहा है। 28 जुलाई  को लुधियाना में मूसलाधार बारिश हुई, शहर में कई जगह पानी भर गया। फिर भी जागरण फोटोग्राफर्स को कोई ढंग की फोटो नहीं मिली। पीटीआई ने इसी दिन मुंबई में हुई बारिश की फोटो रिलीज़ की। लुधियाना में लोगों ने यह फोटो कॉपी कर व्हाट्सएप और फेसबुक पर लुधियाना के ढोलेवाल एरिया की कह कर पोस्ट कर दी। जागरण ने फोटो कॉपी कर बिना वेरीफाई किये अगले दिन जुलाई 29 को पंजाब पेज पर यह फोटो लुधियाना की कह कर प्रकाशित कर दी। जागरण की पोल तब खुली जब यही फोटो अगले दिन इंग्लिश ट्रिब्यून अख़बार ने मुंबई से प्रकाशित की। पोल खुल गई लेकिन जागरण के एडिटर्स की आँख नहीं खुली। या तो जागरण के एडिटर इंग्लिश के अख़बार नहीं पढ़ते या उन्हें अपने अख़बार में कोई दिलचस्पी नहीं है।

tribune

ट्रिब्यून में छपी मुंबई की फोटो

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन