Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नभाटा के कार्टूनिस्ट डीके कदम का हृदयगति रुकने से निधन

मुंबई : ‘नवभारत टाइम्स’ के कार्टूनिस्ट और प्रसिद्ध व्यंगचित्रकार डीके कदम का शुक्रवार को हृदयगति रूकने से निधन हो गया। वे 92 साल के थे। कोटा में जन्मे कदम ने जे.जे. स्कूल ऑफ आर्टस से आकर अपनी कार्टून विधा को तराशा और उनकी ख्याति का ही नतीजा था कि ‘नवभारत टा ‌ इम्स’ के प्रथमांक से वे अखबार के साथ जुड़ गए। 1983 में सेवानिवृति के बाद भी उनकी प्रसिद्ध ‘बाबूजी’ स्ट्रीप छपती रही।

उनके व्यंग्य चित्रों की प्रदर्शनी देशभर में लगती रहीं। ऐसी एक प्रदर्शनी में स्वयं पंडित जवाहरलाल नेहरू आए थे। सामाजिक हालातों के प्रति कदम की गहरी समझ की बदौलत ही उन्हें वॉशिंगटन की पाप्युलेशन इंस्टिट्यूट (वॉशिंगटन) के ‘ग्लोबल अवार्ड फॉर मीडिया एक्सीलेंस’, 1987 में वाटुमल फाउंडेशन का ‘बेस्ट कार्टूनिस्ट’ (गोल्ड मेडल) व कार्टूनिस्ट कंबाइन संस्थान का अवॉर्ड मिला। उन्होंने अंग्रेजी व हिंदी में प्रकाशित ‘चैलेंज एक्सेप्टेड’ पुस्तक भी लिखी थी। (साभार- नवभारत टाइम्स)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन