Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (पार्ट 3): मीडिया वालो जानिए- डोनाल्ड ट्रंप है या डॉनल्ड ट्रंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति का नाम प्रायः सभी हिंदी अख़बारों और वेबसाइटों में लिखा जा रहा है डोनाल्ड ट्रंप। आम तौर पर सही वर्तनी का इस्तेमाल करने वाला बीबीसी भी उन्हें डोनाल्ड ही लिख रहा है।(देखें चित्र) जबकि आकाशवाणी (AIR News) की ख़बर में डॉनल्ड दिखा।

सही है डॉनल्ड। हिंदी के विकिपीडिया पेज पर आपको डॉनल्ड ही मिलेगा (देखें चित्र- सबसे ऊपर)

कारण, अंग्रेज़ी में DONALD का उच्चारण डॉनल्ड ही होता है। मशहूर कार्टून कैरक्टर Donald Duck को भी डॉनल्ड डक ही बोला जाता है। इसकी वजह इंग्लिश का बहुत ही आसान नियम है जिसकी जानकारी हमें भले ही न हो लेकिन जिसका पालन हम अंग्रेज़ी शब्दों को बोलते समय हर रोज़ करते हैं।

नियम यह है कि यदि अंग्रेज़ी के किसी संज्ञा (noun) शब्द में दो वावल (A, E, I, O, U या Y) हों और उनके बीच कोई कॉन्सनंट हो जैसे कि DONALD में O और A के बीच N है तो पहला वावल भारी बोला जाएगा और दूसरा हल्का बोला जाएगा। भारी मतलब आ, ऑ, ए, ऐ आदि और हल्का मतलब अ, इ या उ।

अब SEVEN को लें। इसमें दो E हैं। लेकिन क्या दोनों E का एक ही उच्चारण हो रहा है? क्या उसे हम सेवेन कहते हैं? नहीं। हम इसे सेवन कहते हैं। यानी पहले E को बोला जा रहा है ‘ए’ (भारी) जबकि दूसरे E को बोला जा रहा है ‘अ’ (हल्का)। सेवन।

इसी तरह DOCTOR. इसे भी हम डॉक्टॉर नहीं कहते, डॉक्टर कहते हैं। DOCTOR में पहले O का उच्चारण हो रहा है ‘ऑ’ (भारी) जबकि दूसरे O का उच्चारण हो रहा है ‘अ’ (हल्का)।

एक वाक्य में कहें तो दो सिल्अबल वाले शब्दों में दूसरा वावल हल्का बोला जाएगा अगर वह शब्द नाउन है तो।

DONALD भी नाउन है इसलिए यही नियम इसपर भी लगेगा। इसके पहले हिस्से में आने वाले O का उच्चारण तो होगा भारी यानी ‘ऑ’ लेकिन दूसरे हिस्से में मौजूद A का उच्चारण होगा हल्का यानी ‘अ’। डॉनल्ड। डॉनल्ड ट्रंप। आप किसी भी इंग्लिश न्यूज़ चैनल पर सुनें। यही उच्चारण मिलेगा। हमे हिंदी में भी यही लिखना चाहिए।

यदि आपको अख़बारों, वेबसाइटों या न्यूज़ चैनलों पर बोले या लिखे जा रहे ऐसे ही किसी नाम या शब्द को लेकर उलझन है तो इस पते पर ईमेल करें- [email protected] हम कोशिश करेंगे कि आपकी उलझन को दूर करें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन