Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

मुबंई में दस पत्रकार ले रहे हैं ‘ड्रोन पत्रकारिता’ की ट्रेनिंग, देखें तस्वीरें

भिवंडी (महाराष्ट्र) : फैक्स, इन्टरनेट, कैमरा और मोबाइल जैसे आधुनिक संसाधन का इस्तेमाल करते करते पत्रकारिता अब ड्रोन कैमरे तक पहुंच चुकी है. ड्रोन पत्रकारिता के लिए मुबंई के दस पत्रकार इन्टरनेशनल ड्रोन इंस्टिट्यूट से ट्रेनिंग ले रहे हैं. इस ट्रेनिंग के पूरा होते ही मुंबई की पत्रकारिता बदली बदली सी नजर आयेगी.

भारी-भरकम संख्या वाले आंदोलन, किसी धार्मिक आयोजन की भारी भीड़ को कवर कर पाने के लिए कैमरे या मोबाइल से काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है. इसके बावजूद संतोषजनक फोटो या वीडियो क्लिप मिलना मुश्किल होता था. कभी-कभी जब कोई आंदोलन हिंसक रूप धारण कर लेता है, तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटना शुरू हो जाती है तो ऐसी स्थिति मे कवर कर रहे पत्रकारों के भी चोटिल होने का डर बना रहता है. इन सभी समस्या से निपटने के लिए ड्रोन पत्रकारिता ही बेहतरीन और सुरक्षात्मक है.

मुबंई प्रेस क्लब ने सराहनीय पहल करते हुए ड्रोन जर्नलिज्म की ओर कदम बढाते हुए दस पत्रकारों को इन्टरनेशनल ड्रोन इंस्टिट्यूट से ट्रेनिंग दिलाने का काम शुरू कर दिया है. यह ट्रेनिंग पूरी होते ही ये पत्रकार ड्रोन के साथ ड्रोन जर्नलिज्म करते देखे जायेंगे.

देखें कुछ तस्वीरें-

सुरेश महाराज की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन