Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आजतक संवाददाता दुष्यंत त्यागी भी कैंसर से हारकर चले गए!

बागपत | वरिष्ठ पत्रकार दुष्यंत त्यागी का निधन हो जाने की जानकारी सामने आई है। पिछले कई वर्षों से कैंसर से पीड़ित पत्रकार ने उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के धनायन गांव के निवासी थे और 2018 से आज तक के लिए बागपत में बतौर संवाददाता कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने मेरठ में एएनआई न्यूज एजेंसी में भी काम किया था।

त्यागी जी का संबंध एक किसान परिवार से था, उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान एक निष्पक्ष, निर्भीक और सच्चाई के प्रति समर्पित पत्रकार के रूप में बनाई। उनकी रिपोर्टिंग ने न सिर्फ स्थानीय जनसमुदाय को जागरूक किया, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।

उनके निधन से न केवल जनपद बागपत बल्कि संपूर्ण पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके सहयोगियों और पत्रकारिता जगत के लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

उन्के निधन पर जिले के तमाम पत्रकारों ने उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन