Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

चंडीगढ़ प्रेस क्लब के दूसरी बार अध्यक्ष बने बरींद्र सिंह रावत, देखें विजेताओं की सूची और मस्ती के कुछ फुटेज

चंडीगढ़ में सेक्टर 27 स्थित प्रतिष्ठत चंडीगढ़ प्रेस क्लब के वार्षिक चुनावों में रावत-हांडा ग्रुप ने बाज़ी मार ली है। सभी नौ पदों पर इस गुट के पदाधिकारियों ने विजय प्राप्त की है। कुल 714 वोटों वाले चुनाव में 603 सदस्यों ने मत डाले।

दैनिक जागरण के समाचार संपादक बीरेंद्र सिंह रावत दूसरी अध्यक्ष बने है। उन्हें कुल 255 वोट मिले। विपक्ष चूँकि दो हिस्सों में बंट गया था, इसलिए अध्यक्ष पद के लिए दो अन्य उम्मीदवारों जसवंत सिंह राणा ने 183 व डा. जोगिन्दर सिंह ने 161 मत हासिल किये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश हांडा महज 11 मतों के अंतर से जीते, जबकि 11 मत ही अमान्य हो गए। हांडा को कुल 249 वोट मिले। इसी पद के लिए लड़े मनोज राठी को 105 और नलिन आचार्य को 238 मत मिले।

अन्य विजेता उम्मीदवारों में उपाध्यक्ष (महिला) पद पर नेहा शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर संजय मल्होत्रा, महासचिव पर सौरभ दुग्गल, सचिव पर मनसा राम रावत, संयुक्त सचिव-1 रमेश शर्मा, संयुक्त सचिव-2 पर करनैल सिंह राणा, कोषाध्यक्ष पद पर राजिंदर सिंह नगरकोटी विजयी घोषित हुए।

देखें संबंधित वीडियो…

https://youtu.be/UQsXiLEc9H4
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन