Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

सहारा की 16 शहरों में फैली 1538 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति ईडी ने जब्त की

नई दिल्ली/कोलकाता | प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कोलकाता जोनल ऑफिस ने सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड की 1023 एकड़ जमीन को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। इन जमीनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1538 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ED की जांच में खुलासा हुआ है कि इन संपत्तियों की खरीद ‘बेनामी’ नामों से की गई थी और इसमें सहारा समूह की विभिन्न संस्थाओं से फंड डायवर्ट किए गए थे। ये संपत्तियां देश के 16 शहरों में फैली हुई हैं, जिनमें आनंद, भुवनेश्वर, जयपुर, लखनऊ, बीकानेर, सोलापुर, जम्‍मू आदि शामिल हैं।

प्रेस रिलीज के मुताबिक ED की जांच सहारा ग्रुप द्वारा चलाई जा रही एक कथित ‘पोंजी स्कीम’ के खुलासे के बाद शुरू हुई थी। इस घोटाले में HICCSL, SCCSL, SUMCS, SMCSL जैसी सहारा की कई संस्थाओं के नाम शामिल हैं। इन संस्थाओं पर आरोप है कि इन्होंने निवेशकों को ऊँचे रिटर्न और कमीशन का लालच देकर फंड इकट्ठा किया और फिर उन पैसों का इस्तेमाल गैर-कानूनी तरीकों से किया गया।

ED के मुताबिक, सहारा समूह ने निवेशकों की राशि को न केवल चुकाया नहीं, बल्कि उन्हें बार-बार उनकी मैच्योरिटी राशि को दोबारा निवेश करने के लिए मजबूर किया। यही नहीं, पैसों की हेराफेरी को छुपाने के लिए खातों में हेरफेर भी किया गया, जिससे पुराने निवेश को नए निवेश के रूप में दर्शाया जा सके।

जांच में यह भी सामने आया है कि सहारा समूह की कई संपत्तियों को अवैध रूप से बेचा गया और निवेशकों को उनका उचित हिस्सा नहीं मिला। इससे पहले भी ED ने अम्बी वैली में 707 एकड़ जमीन अटैच की थी, जिसकी कीमत लगभग 1460 करोड़ रुपये थी।

ED ने PMLA की धारा 50 के तहत सहारा समूह के कर्मचारियों, एजेंटों और निवेशकों के बयान दर्ज किए हैं और तलाशी के दौरान 2.98 करोड़ रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन