Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

सांध्य दैनिक अख़बार के संपादक पर हमला, दो नामजद समेत 10 पर FIR

श्रीगंगानगर | राजस्थान के श्रीगंगानगर में सांध्य दैनिक अख़बार बोल दिल्ली के संपादक मनुप्रताप यादव (36) पर हमला किए जाने को लेकर थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे संपादक द्वारा दिए गए बयान के आधार पर राकेश नारंग नामक कथित आरोपी पर धमकी देने और लक्की पहलवान व 8-9 अज्ञात लोगों पर कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होने की सूचना है.

मामले में पत्रकारों ने दोपहर बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर हमलावरों को गिरफ्तार करने तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

संपादक मनुप्रताप ने पुलिस को बताया कि राकेश नारंग सट्टे का काम करता है. उन्होंने नारंग के साथ 2016-17 में कमेटी डाली हुई थी, जिसके रूपयों का हिसाब किताब उन्होंने कर दिया था. इसके बाद संपादक ने नारंग के खिलाफ अपने अखबार में एक खबर प्रकाशित की. जिसे लेकर नारंग भड़क गया.

संपादक का आरोप है कि नारंग ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी. इस धमकी के 10 दिन पहले लक्की पहलवान ने संपादक को ऑफिस में जाकर धमकाया था. इसके बाद कल मंगलवार शाम लक्की ने 8-9 अज्ञात लोगों के साथ उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पुलिस ने मुकदमा लिखा है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन