Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक जिला कार्यकारिणी में 26 सदस्य!

बदायूं। यूपी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की रविवार को जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला स्तर पर 26 पत्रकारों को उनके दायित्व सौंपे गए। वहीं सुधाकर शर्मा को बिसौली तहसील का अध्यक्ष चुना गया। इसी दौरान प्रदेश पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष शरद शंखधार को नियुक्ति पत्र सौंपा तो जिले भर के पत्रकारों ने उनका माल्यर्पण कर जोरदार ढंग से स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पांडेय ने पत्रकारों के मौलिक अधिकार विस्तार से समझाते हुए उनके हो रहे उत्पीड़न पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूनियन लंबे समय से पत्रकारों के हक के लिए लड़ाई लड़ रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता पर अधिक जोर दिया।

यूपी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बदायूं क्लब के सभागार में आम सभा हुई। इसमें यूनियन के प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक चौहान एवं मंडल महासचिव राधाकिशन रावत ने जिला अध्यक्ष शरद शंखधार को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस पर आमसभा में मौजूद जिले भर के पत्रकारों ने उन्हें फूलों की मालाओं से लाद कर जोरदार ढंग से स्वागत किया। इस मौके पर यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिवक्ता सूर्यप्रकाश गुप्त, अरविंद पाराशरी, सुधीर कश्यप और अतुल कुमार सिंह को कानूनी सलाहाकर बनाया गया। अजय पाठक को महामंत्री, उपेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सक्सेना, विमल कुमार शंखधार, चेतन कुमार मिश्र, अरविंद गुप्ता को उप मंत्री, सदन गुप्ता को आय-व्यय निरीक्षक, अंजार अहमद को मीडिया प्रभारी, जमीर अहमद, नीरज कुमार को मंत्री, मिलन भारद्वाज, प्रमोद गुप्ता, राजेश मौर्य,भगवान दास को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार मिश्रा को संगठन मंत्री, देवेश नाथ को प्रचार मंत्री चुना गया।

पत्रकार राहुल पटेल, अनुज रस्तोगी, मोहम्मद सलमान, इरफान खान, जावेद अली, वासुदेव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। वरिष्ठ पत्रकार सुधाकर शर्मा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बिसौली तहसील का अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि यूनियन के प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पांडेय ने कहा कि यूनियन देश के 27 राज्यों में स्थापित है। उन्होंने कहा कि वह और यूनियन पत्रकारों के साथ 24 घंटे है। किसी पत्रकार का उत्पीड़न होता है तो उसकी लड़ाई दिल्ली तक लड़ी जाएगी। विशिष्ट अतिथि मंडल महासचिव राधाकिशन रावत ने कहा कि देश में यूनियन पत्रकारों का सबसे पुराना संगठन है। उन्होंने कहा कि यूनियन लंबे समय से पत्रकारों को एकजुट करने और उनके हक की लड़ाई लड़़ने का काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक चौहान ने कहा कि पत्रकारों को सबसे पहले अपनी छवि साफ रखनी चाहिए और कलम का धनी होना जरूरी है। हम सभी पत्रकारों को पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए। जिला अध्यक्ष शरद शंखधार ने कहा कि आज कार्यकारिणी का गठन हो गया है। कुछ साथी इसमें शामिल होने से रह गए हैं। उन्हें जल्द ही कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इस मौके पर जिले भर के पत्रकार मौजूद थे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन