Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज चैनलों में सच्चाई और हुनर की जगह नहीं… पढ़िए एक लड़की की पीड़ा

नमस्कार सर, मेरा नाम सलोनी है। मैं काफी समय से नौकरी तलाश रही हूँ लेकिन इस मीडिया जगत में कहीं नौकरी मिल ही नहीं रही। मेरे साथ एक बड़े न्यूज चैनल में जो हुआ वह मैं आपको बताना चाहती हूँ। इस साल जनवरी में मैं वहाँ इंटरव्यू देने के लिए गयी थी। वेब डिपार्टमेंट के हेड ने मेरा टेस्ट लिया और उन्होंने मुझे कहा कि रुको थोड़ी देर। मैंने थोड़ा वेट किया और वो वापस आये और बोले- ठीक है आप को काम आता है और हम HR को बोल देंगे, वो आपको फ़ोन कर लेंगे।

इसके बाद मैं घर वापस आ गयी। उसी दिन शाम को मेरे पास चैनल की HR फ़ोन आया। उन्होंने कहा कि आप कल आजिये सेकंड राउंड इंटरव्यू के लिए। मैं अगले दिन फिरसे वह गयी तो वहां की एक HR ने मुझसे थोड़े सवाल किये फिर उन्होंने कहा कि आप थोड़ा इन्तेजार करो मैं आपकी बात अपने सीनियरHR से कराती हूँ। मैं वहां काफी देर तक इन्तेजार करती रही लेकिन उन्होंने नहीं बुलाया। इसके बाद मैंने रिसेप्शनिस्ट को कहा कि एक बार वो फ़ोन करके मुझे बता दें कि मुझे अभी कितनी देर रुकना होगा। उसके फ़ोन करने के कुछ देर बाद Jr. HR ने मेरी मुलाकात अपने Se. HR से करायी।

उन्होंने मुझे बोला के आपने काम तो अच्छा करके दिखाया है लेकिन आपको पता है न मीडिया मैं रिफरेन्स चलता है। मैंने कहा सर किसी के रिफरेन्स से ही मैं यहाँ इंटरव्यू देने आ पाई हूँ। इसके बाद उन्होंने मेरा रिज्यूमे देखा और बोले कि तुम फलां चैनल से आई हो (माफ़ कीजिये चैनल का नाम नहीं लेना चाहूंगी), मैंने कहा जी सर, इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं तुमको कैसे रख लूँ, मेरा बॉस मुझे बोलेगा की तुझे टैलेंट कहीं और से नहीं मिला जो अब हम अपने चैनल में फलां चैनल के लोगों को लेंगे!

मैंने कहा सर आप तो टैलेंट देख ही नहीं रहे हो। आप तो मेरा पुराना कार्यस्थल देखकर मेरी तुलना कर रहे हो। उन्होंने कहा- सब देखना पड़ता है। इसके बाद मैंने कहा- सर जैसे आप कह रहे हैं अगर सभी चैनल वाले ऐसे बोलने लगे तो हमे तो कहीं काम ही नहीं मिलेगा। इसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा- सैलरी कितनी लोगी। मैंने अपनी सैलरी बता दी ओर फिर उन्होंने कहा कि ठीक है, आपको फ़ोन करके बता दिया जायेगा।

इससे साफ़ जाहिर होता है कि सच्चाई और हुनर की कहीं जगह नहीं है।

धन्यवाद।
सलोनी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन