Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

TOI वालों के नए बिजनेस हिंदी न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ की टीम में दागी एंकर भी है!

हिंदी बिजनेस न्यूज चैनलों में एक नया नाम जुड़ गया है. ‘ईटी नाउ स्वदेश’. चैनल का नारा है- ‘बढ़ो देश के साथ’. ये चैनल टाइम्स आफ इंडिया ग्रुप वालों का का है जिनका पहले से ही चर्चित इंग्लिश न्यूज चैनल संचालित हो रहा है, ‘टाइम्स नाऊ’ नाम से.

इस चैनल की लांचिंग कल हो गई. चैनल का दावा है कि हर पांच मिनट बाद दर्शकों को पैसे कमाने के नए आइडियाज पर विचार करने में मदद की जाएगी. चैनल के नाम में स्वदेश होने का आशय ये है कि देश के सफल लोगों को हीरो के रूप में चैनल पर पेश किया जाएगा जिससे उनकी कहानी सुन देखकर दूसरे लोग भी प्रेरित हो सकें.

इस चैनल के एमडी निकुंज डालमिया हैं. चैनल में मिहिर भट्ट, प्रदीप पांड्या, कविता थपलियाल और प्रियंका आनंद प्रमुख भूमिका में शामिल हैं.

ज्ञात हो कि उपरोक्त नामों में जो प्रदीप पांड्या का नाम है, उन पर एक दिन पहले ही सेबी ने फ्राड के मामले में पाबंदी ठोंका है. इस एंकर की कहानी इस वक्त मुंबई स्टाक मार्केट और मुंबई मीडिया जगत में सबकी जुबान पर है.

जाहिर है जब ऐसे ‘नाम’ वाले लोग चैनल से जुड़े हैं तो दर्शकों का ‘विकास’ होगा ही… ये प्रदीप पांड्या महोदय अभी तक सीएनबीसी आवाज में कार्यरत थे. उनके शो ‘पांड्या के फंडा’ पर आरोप है कि इस शो के जरिए वह मार्केट को मैनुपुलेट कर पैसे कमाता-कमवाता था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन