Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ईटीवी भारत वाले अब परिवहन अधिकारियों का चरित्र प्रमाणपत्र जारी करने लगे हैं!

एक अखबार ने परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की खबर का प्रकाशन किया तो परिहवन अधिकारी को उत्तम चरित्र का प्रमाण देने दौड़ पड़े ईटीवी भारत के पत्रकार आलोक दुबे. मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है. पत्रकार द्वारा सरकारी अधिकारी का चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने के इस अभूतपूर्व घटना की चर्चा हर ओर हो रही है.

अखबार की खबर का खंडन करने के लिये एआरटीओ फर्रुखाबाद को दिया प्रशंसा पत्र…

जिले में तैनात स्ट्रिंगर अब अधिकारियों को बचाने के लिये प्रशस्ति पत्र संस्थानों के नाम से देना शुरू कर दिये हैं. अधिकारियों के भ्रष्टाचार की खबर छापने का जिम्मा उठाने के बजाय उलटा किसी अखबार में छपी खबर का खंडन कर आरोपी अफसर का सकारात्मक चरित्र चित्रण किया जा रहा है.

फर्रुखाबाद जनपद में चक्षु न्यूज़ अखबार में जिले के आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के रवैये समेत व्याप्त भ्रष्टाचार की खबर का प्रकाशन किया गया. दिनांक 29.03.2023 को खबर प्रकाशन के बाद जिले में तैनात एआरटीओ ब्रजेन्द्र चौधरी से जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा. एआरटीओ ने अखबार में प्रकाशित खबर का खंडन करते हुये जिले में ईटीवी भारत में तैनात आलोक दुबे के द्वारा दिये गये प्रशस्ति पत्र को लगा कर अपनी कार्यशैली उत्तम बताया. बताया जाता है कि एआरटीओ प्रवर्तन महीने में मजह 10 दिन ही कार्यालय में आते हैं. फिर भी इनका चरित्र चित्रण पाजिटिव किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन