Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

फर्जी निकले पहलगाम हमले के आतंकियों के स्केच: इंडियन एक्सप्रेस का खुलासा!

म्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो दर्जन से ज्यादा पर्यटकों की जान लेने वाले आतंकियों के जो स्केच जारी किए गये थे वह फर्जी निकले। इसे लेकर अब बड़ा हंगामा मचना शुरू हो गया है।

विपक्ष सवाल कर रहा है कि जब घटना में वह आतंकी शामिल ही नहीं थे, जिनके स्केच जारी हुए तो फिर सरकार पिछले दो महीने से खोज किसे रही है।

आपको बता दें कि एनआईए ने हमले में शामिल एक आतंकी को दबोचा है, जिसकी निशानदेही पर आतंकियों का खुलासा हुआ है। उसके अनुसार जो स्केच जारी हुए वह हमले में शामिल ही नहीं थे।

भारतीय मीडिया ने भी इन स्केचों को दिखा-दिखाकर बड़ा बवंडर मचाया था। लग रहा था जैसे सरकार से पहले मीडिया ही स्केच में दिख रहे लोगों को खोज निकालेगी।

इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में 23 जुलाई को छापी गई फर्जी स्केच पर रिपोर्ट


सुप्रिया श्रीनेत-

Indian Express की खबर है। पहलगाम हमले के बाद जिन आतंकियों के स्केच सरकार ने जारी किए थे, वो असल में पहलगाम के दरिंदे थे ही नहीं।

आनन फानन में लीपा पोती करने के लिए किन्हीं और आतंकियों की तस्वीर निकाल दी गई?

तो 2 महीने से ढूंढा किसे जा रहा है? सरकार चल रही है या सर्कस?


रणविजय सिंह-

इंडियन एक्सप्रेस का खुलासा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिन आतंकियों के स्केच जारी हुए, उनके से एक भी आतंकी हमले में शमिल नहीं है.

मतलब ये स्केच उन आतंकियों के हैं ही नहीं, जिन्होंने हमारे लोगों को धर्म पूछकर मारा. इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन