Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मशहूर कार्टूनिस्ट प्राण का निधन

pran2 640x480

नई दिल्ली। मशहूर कार्टूनिस्ट और लोकप्रिय कार्टून चरित्र चाचा चौधरी और साबू के रचयिता प्राण कुमार शर्मा (75) का आज सुबह गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लम्बे समय से आंत के कैंसर से पीड़ित थे। प्राण भारतीय कॉमिक जगत के सबसे सफल कार्टूनिस्टों में से एक थे।

प्राण ने 1960 में दिल्ली से प्रकाशित होने वाले अख़बार मिलाप से कार्टून बनाने की शुरुआत की थी। उनके बनाए कार्टून चरित्र चाचा चौधरी और साबू घर-घर में लोकप्रिय किरदार बन गए। इसके अलावा प्राण ने कई अन्य कामयाब किरदारों को रचा जिनमें रमन, बिल्लू, पिंकी और श्रीमतीजी जैसे कॉमिक चरित्र शामिल हैं।

प्राण का जन्म 15 अगस्त 1938 को पाकिस्तान के कासूर में हुआ था। आजादी के समय बंटवारे के बाद उनका परिवार ग्वालियर आ गया। उन्होंने राजनीति विज्ञान से एमए किया और उसके बाद मुंबई के सर जेजे आर्टर्स स्कूल से स्कूल फाइन आर्ट की डिग्री ली। 2001 में उन्हें भारतीय कार्टूनिस्ट्स इंस्टीटयूट की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजा गया। इसके साथ ही 1995 में उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने पीपल ऑफ द ईयर के चुना था।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन