Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्लीन चिट वापस लेने के बाद मोदीजी का खेल खत्म!

Lal Bahadur Singh : मोदीजी का खेल ख़त्म! पहले चरण के चुनाव के एक दिन पहले वज्रपात! मोदी राज की ताबूत में आखिरी कील! राफेल पर आखिर मोदी फंस गए! सुप्रीम कोर्ट ने क्लीन चिट वापस लिया! मोदी की नैतिक और राजनीतिक पराजय!

Nitin Thakur : सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए अंग्रेज़ी की गलती करनेवाली विद्वानों की सरकार राफेल पर फंस गई. बेशर्मी देखिए कि याचिकाकर्ता ने मेहनत करके गोपनीय दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी जुगाड़ की, सरकार का झूठ सामने रखा और ये सरकार अपना झूठ मानने के बजाय अदालत को उन दस्तावेज़ों की चोरी पर उलझा रही है जो खुद उसने छिपाए जबकि पेश किए जाने चाहिए थे.

ये बिल्कुल ऐसा है जैसे कोई दिल्ली से मुंबई जाकर कत्ल कर आए और फिर अदालत में होटल का नकली बिल लगाकर दावा करे कि मैं तो वारदात के दिन दिल्ली के ही होटल में घूम रहा था. उधर कोई कातिल के मुंबई में होने की फुटेज निकाल कर अदालत के सामने रख दे और कातिल इस फुटेज पर इसलिए शोर मचा दे क्योंकि विरोधी ने इसका जुगाड़ चोरी से किया.

ज़्यादा बड़ा जुर्म कौन सा है अब बताइए. मैंने आपकी सुविधा के लिए पार्टियों और सरकारों को अलग करके उदाहरण दे दिए हैं.शायद अब आपकी भक्ति आपके विवेक को प्रभावित ना करे.

कामरेड लाल बहादुर सिंह और पत्रकार नितिन ठाकुर की एफबी वॉल से.

इसे भी पढ़ें….

सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरकार को झटका, राफेल के लीक दस्तावेज माने वैध, फिर होगी सुनवाई

https://youtu.be/NKmB1AficU8
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन