Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर : बीजेपी जिलाध्यक्ष पर लगे 50 लाख रु हड़पने के आरोप! ऑडियो और पत्र वायरल

संजय त्रिपाठी-

कानपुर में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री रहे अजीत गुप्ता ने फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल और कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दायित्व दिलाने के नाम पर इन लोगों ने पार्टी फंड के हिस्से के 50 लाख रुपये हड़प लिए हैं और डकार भी नहीं ली है। सुनें ऑडियो-


यशवंत सिंह-

बीजेपी में पद बिकता है? पद देने के बदले 50 लाख रुपये लेने का बीजेपी जिलाध्यक्ष का फुल ऑडियो! बीजेपी जिलाध्यक्ष पर लगे पचास लाख हड़पने के आरोप!

उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष पर जनपद बांदा के एक भाजपा नेता ने 50 लाख रुपये हड़पने का गम्भीर आरोप लगाया है.

बांदा के भाजपा नेता ने संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उन्हें संगठन में उचित दयित्व व पद दिलाने के नाम पर फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने 50 लाख रुपये पार्टी फंड में जमा करने को लिए थे. उनका आरोप है कि उन्होंने पार्टी फंड में जमा न करके अपने पास रख लिए हैं.

हालांकि फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने शिकायत को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मेरी साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने की विरोधियों की साजिश है. मैं अजित कुमार गुप्ता के खिलाफ आइटी एक्ट एवं मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा, और सख्त कार्रवाई करवाउगा.

जिलाध्यक्ष पद पाने के लिए खरीद फरोख्त को लेकर इंटरनेट मीडिया में एक पत्र व कुछ आडियो प्रसारित होने के बाद फतेहपुर जिले में भी सियासी हलचल तेज हो गई है.

कानपुर-बुंदेलखंड के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजित कुमार गुप्ता ने पत्र में आरोप लगाया है कि कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के माध्यम से पार्टी फंड में 50 लाख रुपये जमा करने को कहा गया था. यह बात भी हुई थी कि संगठन में भी उचित दायित्व दिलाया जाएगा.

उनका आरोप है कि फतेहपुर के जिलाध्यक्ष ने पार्टी व मेरे साथ विश्वासघात किया है. पार्टी के नाम पर वसूली करने वाले नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, और कहा है कि अभी उन्होंने पार्टी फोरम में शिकायत की है. न्याय नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई भी करूंगा.

सुनें यह ऑडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन