Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

फतेहपुर में प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन का हुआ गठन

फतेहपुर- जनपद फतेहपुर में प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है। शुक्रवार को शहर के शादीपुर स्थित द्विवेदी रेस्टोरेंट में जनपद के गणमान्य/वरिष्ठ पत्रकारों (संरक्षक मंडल) ने जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को मार्गदर्शित कर हर्ष व्यक्त किया है।

अध्यक्ष के रूप में दैनिक भास्कर ब्यूरो विवेक मिश्रा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख गोविंद दुबे, हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ दिलीप सिंह, नवभारत टाइम्स के ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह त्यागी, अमर उजाला के जोनल मैनेजर दिनेश तिवारी, न्यूज़24 के ब्यूरो इंद्र कुमार दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सैनी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश त्रिपाठी, अमर उजाला ब्यूरो प्रमुख नमित शुक्ला ने संगठन को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया है।

प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक मिश्र ने उपस्थित पत्रकारों को संगठन के उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकारों की गरिमा, उनके हितों और अपेक्षाओं की कसौटी में स्वयं को सिद्ध करने का काम करेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों से दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।

संगठन की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव, संदीप केसरवानी, उपाध्यक्ष राजन सिंह हाडा, कुलदीप जैन, भूपेंद्र सिंह,शिव कुमार वर्मा, महामंत्री लोकेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष नफीस अहमद (मुन्ना राइन), मंत्री मो0 मोईन, अनूप तिवारी, मनीष पाल, तौसीफ अहमद, संयुक्त मंत्री पुतुल पंडित, प्रशांत शुक्ला, प्रचार मंत्री भीम सिंह, उमेश मौर्य, कार्यकारिणी सदस्य कमल सिंह लोधी, महेश त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी और सोनू सिंह लोधी को तहसील अध्यक्ष सदर के पद पर मनोनीत किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन