Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ये लड़की अगर फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे तो सावधान रहिएगा, देखें वीडियो

मुंह बांधे खड़ी महिला का नाम शालिनी सोलोमन है. इसके साथ खड़े युवक का नाम आशु है. आगरा पुलिस ने आशू और शालिनी को गिरफ्तार कर लिया है. इनका एक साथी आशीष शर्मा भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. इनका अपराध करने का तरीका काफी आधुनिक है. शालिनी फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती है.

यह फ्रेंड रिक्वेस्ट जो असेप्ट कर लेता है, उससे फिर दोस्ती शुरू हो जाती है. फेसबुक के जरिए शालिनी युवक को अपने शिकंजे में फंसा लेती है. इसके बाद प्यार की मीठी मीठी बातें शुरू होती है. शालिनी के शिकंजे में फंसा युवक जब शालिनी के घर पहुंचता है तो शालिनी अपने कपड़े उतार कर आपत्तिजनक स्थिति में आ जाती है.

इतने में आशू और आशीष शर्मा नाम के दो युवक खुद को शालिनी का पति और भाई बताते हुए उसकी वीडियो बना लेते हैं. फिर शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल. युवक से धड़ाधड़ रकम वसूली जाती है. उसे ब्लैकमेल किया जाता है.

ऐसा करने वाला यह गैंग अब तक कई लोगों को शिकार बना चुका है. कुछ लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इन तीनों अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया है. आशीष पर ताजनगरी आगरा में 15 मुकदमे दर्ज हैं जबकि शालिनी सोलोमन पर पांच और आशू पर पांच मुकदमे दर्ज हैं.

आशीष कई बार जेल जा चुका है. थाना सदर पुलिस आशीष से अब तक 100 बाइक बरामद कर चुकी है. मंगलवार को सीओ सदर विकास जैसवाल ने गैंग का खुलासा करते हुए पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया है.

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें-

FB ki ye Khatarnak Ladki

आगरा से फरहान खान की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन