Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

जेपी का रोल अनुपम खेर द्वारा निभाए जाने पर जनता पार्टी को आपत्ति, भेजा नोटिस

नवनीत चतुर्वेदी-

कंगना रनौत की कंपनी मणिकर्णका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड इमरजेंसी फ़िल्म बना रही हैं जहां कंगना रनौत इंदिरा गांधी का रोल निभाएगी तो अनुपम खेर लोकनायक जयप्रकाश नारायण का रोल निभाएंगे.

कंगना को इंदिरा जी के रूप में देखना शायद कांग्रेसी बर्दाश्त कर लेंगे क्यूंकि उनके पास कोई ऑप्शन हैं ही नहीं.

लेकिन अनुपम खेर जैसे मसखरे को जनता पार्टी कभी भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के रोल में देखना बर्दाश्त नहीं करेगी.

अनुपम खेर पहले भी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फ़िल्म में मनमोहन सिंह जी का रोल निभा कर उन्हें एक नेगेटिव शेड में दिखा चुके हैं जहां वो मनमोहन सिंह जी का चरित्र हनन कर चुके हैं.

लेकिन जेपी की इमेज़ के साथ कोई खिलवाड़ बतौर जनता पार्टी अध्यक्ष मैं नवनीत चतुर्वेदी अनुपम खेर औऱ कंगना रनौत को आसानी से नहीं करने दूंगा.

इस फ़िल्म इमरजेंसी पर रोक लगाने हेतु हरसंभव कोशिश जनता पार्टी करेगी, हमारा उद्देश्य फ़िल्म के जरिये चरित्रहनन करने के प्रयास को रोकना हैं, जो झूठ परोसा जायेगा नई पीढ़ी को इस फ़िल्म के जरिये वो रोकना हमारी कोशिश रहेगी.

फिलहाल हम फ़िल्म निर्माताओं को एक नोटिस जारी कर रहें हैं.

जनता पार्टी की मांग हैं फ़िल्म इमरजेंसी की स्क्रिप्ट सामने रखी जाए ताकि हम तय कर सके कि इस फ़िल्म के जरिये जयप्रकाश नारायण की इमेज़ को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाया जा रहा!! स्क्रिप्ट में कितनी सच्चाई हैं औऱ कितना झूठ मसाला लगा कर परोसा जायेगा? औऱ अंत में अनुपम खेर को जयप्रकाश नारायण के रूप में देखना कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

नवनीत चतुर्वेदी

अध्यक्ष, जनता पार्टी
+91-8003119820

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन