Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

हरियाणा चुनाव में सांसद के फर्जी लेटर हेड से निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन कराने वाले एंकर पर केस

रियाणा स्थित सोनीपत के गोहाना से सूचना है कि यहां एक सोशल मीडिया न्यूज चैनल संचालक व एंकर पर एफआईआर दर्ज की गई है. एंकर पर अपने प्लेटफॉर्म में सांसद के खिलाफ फेक न्यूज चलाने का आरोप लगा है.

आरोप है कि एंकर ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के लेटर हेड में निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने की बात लिखकर वायरल कर दिया. इतना ही नहीं लेटर में सांसद के फर्जी दस्तखत भी बना दिए, जिसे लेकर गोहाना के एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने सिटी थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, गोहाना के बाजारी मोहल्ला निवासी मोहित शर्मा, जो सांसद सतपाल के कार्यालय की देखरेख करते हैं, ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में सोशल मीडिया के एंकर पत्रकार पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया है.

द ट्रिब्यून की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, समर्थक ने लिखा कि, पत्र में एंकर ने सांसद के हवाले से लिखा है कि- “गोहाना विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी राजवीर सिंह सिंह दहिया को वोट दो, वह चुनाव जीतने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को समर्थन करेगा. यह पूरी तरह से फर्जी पत्र वायरल किया गया है.”

बताया जा रहा है कि यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरियाणा कांग्रेस में काफी बवाल भी मचा था. कांग्रेसियों को इस मसले पर अलग-अलग मंचों पर अपनी बात रखनी पड़ी थी. ऐसे में पत्र वायरल करने को लेकर केस दर्ज कराया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन