Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

डीआईपीआरओ में मारपीट करने वाले दो पत्रकारों पर मुकदमा

यमुनानगर : मीडिया सेंटर यमुनानगर में गत सप्ताह हुए लड़ाई झगड़े के मामले में थाना शहर पुलिस ने दो पत्रकारों के ​खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुनील बसताड़ा की ​शिकायत पर दर्ज किया है। दोनों पत्रकारों पर सरकारी कार्यालय में लड़ाई झगड़ा, मारपीट व ह​थियार लेकर घुसने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना मीडिया सेंटर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस को दी ​शिकायत में डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा ने बताया कि यमुनानगर में मीडिया सेंटर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय, नजदीक कन्हैया साहिब चौक में स्थित है। दो पत्रकारों तिलक भारद्वाज व प्रभजीत सिंह (लक्की) का किसी बात को लेकर 25 जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे आपस में झगडा हो गया था। झगडा इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को मारने लगे। इसको देखते हुए मौके पर उपस्थित अन्य पत्रकारों ने दोनों का बीच-बचाव करवाया। दोनों में से कोई भी मानने का तैयार नहीं था।

दोनों पत्रकारों ने आपस में एक दूसरे को गालियां दी व मारपीट की। बवाल इतना बढ़ा कि दोनों पत्रकारों ने बाहर से लड़कों को लडाई के लिए बुलवाया, जो हथियार लेकर डीआईपीआरओ कार्यालय परिसर में पहुंच गए। झगडे को देखते हुए 112 नंबर पर फोन कर मौके पर पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पत्रकारों को संबन्धित थाने में बुलवाया।

घटना को देखते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने मीडिया सेंटर के दोनों कमरों को 25 जुलाई को बंद कर दिया। थाना शहर यमुनानगर एसएचओ जगदीश चंद्र का कहना है कि ​शिकायत के आधार पर तिलक भारद्वाज व प्रभजीत सिंह पर वि​भिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

देखें क्राइम शीट…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन