Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

हिंदी के अख़बारों में यह ख़बर नहीं होगी, न लोगों को कुछ पता चलेगा!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गये टैरिफ का बड़ा इफेक्ट देखने को मिल रहा है। विदेशी कंपनियों ने भारत में अपने दो लाख करोड़ रुपये कीमत के प्रोजेक्ट रोक दिए हैं। यह खबर ज्यादातर न्यूज़ आउटलेट्स से गायब है। खासकर हिंदी पट्टी की मीडिया से।


वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने द हिंदू अखबार की रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा है-

हिन्दी के अख़बार में यह समाचार नहीं होगा न लोगों को पता चलेगा। द हिन्दू के राघवन की इस रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप के टैरिफ के कारण विदेशी कंपनियों ने करीब दो लाख करोड़ के प्रोजेक्ट रोक दिए हैं।

2010 के बाद ऐसी घटना हुई है। दो लाख करोड़ के प्रोजेक्ट से हाथ खींच लेने का मतलब आप यह समझिए कि कितनी नौकरियाँ बनने से पहले ही ख़त्म हो गईँ। लेकिन आप ऐसी ख़बरों को बिल्कुल महत्व न दें। मस्त रहें।

बिहार चुनाव आ रहा है। मुसलमानों को घुसपैठिया बताया जाएगा, नफरत की राजनीति होगी, उसमें जुटे रहिए। इसका फायदा यह है कि आप बर्बाद भी होंगे तो पता नहीं चलेगा।

मतलब ऐसे समझिए कि डॉक्टर वही अच्छा होता है जो सुई इस तरह से भोंके कि दर्द न हो। बाकी इससे क्या मतलब कि उसने सुई कुत्ता काटने की भोंक दी या टेटेनस की। मस्त रहिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन