Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गजेंद्र की हत्या पर एनयूजे, यूजेए ने केंद्र सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग बुलंद की

लखनऊ : नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स(इंण्डिया) व यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन से जुडे सभी पत्रकारों ने शाहजहांपुर के सोशल मीडिया के पत्रकार जोगेन्द्र की हत्या की कडी निंदा की है। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इंण्डिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उप्पाला लक्ष्मण व महासचिव प्रसन्ना मोहंती ने घटना की कडी भर्त्सना करते हुए केन्द्र सरकार से मांग की कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर इसे लागू किया जाय। 

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के प्रान्तीय अध्यक्ष रतन कुमार दीक्षित तथा प्रान्तीय महामंत्री रमेश चन्द जैन ने पत्रकार जगेन्द्र की हत्या की निंदा की है। प्रांतीय नेताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग की है तथा सरकार से भविष्य में ऐसे घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है । 

जगेन्द्र अपनी निर्भीक पत्रकारिता के लिए शाहजहांपुर जिले में जाने जाते थे । प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री राममूर्ति वर्मा के खिलाफ खबर लिखने पर जगेन्द्र के खिलाफ पुलिस ने उल्टा मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाल श्रीप्रकाश राय पर आरोप है कि 1 जून को कई पुलिस वालो के साथ मिल कर उसने जगेन्द्र को जिन्दा जलने की कोशिश की। एक सप्ताह अस्पताल में रहने के बाद उनकी 8 जून को सिविल हॉस्पिटल लखनऊ में मृत्यु हो गई । 

लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने सरकार से जगेन्द्र के परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है, साथ ही जिले स्तर पर पत्रकार उत्पीड़न रोकने के लिए स्थाई समितियां गठित करने की मांग की है। 

पूर्व सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सक्सेना एवं भाषा के ब्यूरो प्रमुख प्रमोद गोस्वामी, उपजा के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार दादा पी के राय, पी बी वर्मा, अजय कुमार, तारकेश्वर मिश्र , सुनील त्रिवेदी व मंगल सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए सरकार से तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है। 

अरविन्द शुक्ला से संपर्क : 9935509633

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन