Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हिंदी दैनिक ‘आज’ के पूर्व स्थानीय संपादक गणपति नावड का निधन

वाराणसी | वरिष्ठ पत्रकार चक्रवर्ती गणपति नावड (85) का निधन हो जाने की जानकारी सामने आई है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वाराणसी के गायघाट स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

नावड उन गिने-चुने लोगों में से एक थे, जिन्होंने हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। उनका नाम पं. बाबूराव विष्णु पराडकर, स्व. लक्ष्मण नारायण गर्दे, स्व. रामचंद्र नरहरि बापट और स्व. विद्या भास्कर की गौरवशाली परंपरा के संवाहक के रूप में लिया जाता है।

उन्होंने हिंदी दैनिक आज में बतौर स्थानीय संपादक लंबे वक्त तक सेवाएं दी थीं। हिंदी पत्रकारिता में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में पांच दशकों तक पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान दिया।

श्री नावड ने अपना पूरा जीवन सादगी, निडरता और निष्पक्षता को समर्पित रखा। एक पांव से दिव्यांग होने के बावजूद कठिन परिश्रम करने से कभी पीछे नहीं हटे।

उनके निधन पर वाराणसी के पत्रकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन