Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इस वरिष्ठ पत्रकार के घुटने टिकवा देंगे गौरव भाटिया, भेजा लीगल नोटिस

सुप्रीम कोर्ट के वकील और भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक यूट्यूब चैनल द न्यूज लांचर और इस चैनल के होस्ट वरिष्ठ महिला पत्रकार नीलू व्यास को लीगल नोटिस भेजा है. द न्यूज लांचर यूट्यूब चैनल वरिष्ठ पत्रकार अशोक वानखेड़े का है. नीलू व्यास इस चैनल में कई कार्यक्रम होस्ट करती हैं. गौरव भाटिया ने नोएडा कोर्ट में अपनी पिटाई वाली खबर को लेकर इस चैनल और नीलू व्यास को लीगल नोटिस भेजा है. साथ ही एक्स पर लिखा है कि वे घुटने टिकवा देंगे. देखें एक्स पर भाटिया का बयान और लीगल नोटिस-

Gaurav Bhatia
@gauravbhatiabjp

आगे आने वाले दिन इनके लिए बहुत भारी होने वाले हैं। घुटने टिकवा देंगे याद रखना।

आज, उन सभी स्वघोषित “पत्रकारों” और उनके YouTube चैनलों को नोटिस जारी किए हैं जिन्होंने 20.03.2024 की गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय घटना को ले कर झूठी, बेबुनियाद रिपोर्टिंग की और अफवाहों का बाजार गर्म किया। राजनीतिक पार्टियों के आदेशों पर झूठ फैलाना सहनीय नहीं। सचाई मायने रखती है!

ज्ञात हो कि खबर लिखे जाने तक यूट्यूब के द न्यूज लांचर चैनल पर संबंधित वीडियो मौजूद है… इस वीडियो का लिंक नीचे दिया जा रहा है-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन