Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ नेशन का साथ छोड़ ज़ी हिंदुस्तान पहुंचे गौरव त्यागी

न्यूज़ नेशन से लोगों के जाने का सिलसिला जारी है । इसी क्रम में गौरव त्यागी ने भी चैनल को अलविदा कहकर ज़ी हिंदुस्तान जॉइन कर लिया है।

गौरव न्यूज़ नेशन के सहयोगी चैनल न्यूज़ स्टेट यूपी- उत्तराखंड में पीसीआर में सीनियर डायरेक्टर ( पैनल प्रोड्यूसर ) पद पर थे। चैनल के अंदर गौरव न्यूज़ स्टेट की पीसीआर टीम को लीड कर रहे थे।

खबरों पर मजबूत पकड़ के साथ टीवी स्क्रीन की गौरव को बेहतरीन समझ है। चैनल की स्क्रीन पर गौरव ने कई बड़े बदलाव किए हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

P7 न्यूज़ से कैरियर की शुरुआत करने वाले गौरव को मीडिया में करीब 7 साल का अनुभव है। न्यूज़ नेशन से पहले गौरव ज़ी मीडिया के ही रीजनल चैनल में थे। P7 चैनल में आउटपुट में टिकर पर जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा समाचार प्लस और टोटल न्यूज़ में भी काम कर चुके हैं।

यूपी चुनाव से पहले न्यूज़ नेशन से पुराने लोगों का जाना चैनल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। नई टीम के साथ इलेक्शन निकालना चैनल में बैठे ज़िम्मेदार लोगों की चिंताएं बढ़ा रहा है।

गौरव ने न्यूज़ नेशन को अलविदा कहने की खबर Fb पर share की है, फ़ोटो के साथ-

अलविदा न्यूज़ नेशन! न्यूज़ नेशन से अलग होना परिवार से अलग होने जैसा है। न्यूज़ नेशन के साथ करीब 3 साल का ये छोटा सा सफर आज समाप्त हो गया। नई उम्मीदों के साथ नया सफर जल्द शुरू होगा! इस प्यार और सम्मान के लिए सभी साथियों का हार्दिक आभार।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन