Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

शोषण से त्रस्त सिक्योरिटी गार्डों ने दैनिक जागरण इलाहाबाद को दिया जोरदार सबक

दुनिया भर के लोगों की लड़ाई लड़ने वाले मीडियाकर्मी अपने हक-अधिकार के नाम पर सोए लगते हैं लेकिन कम पढ़े लिखे उन्हीं के आफिस के सिक्योरिटी गार्ड अपने अधिकार को लेकर गजब के सतर्क निकले. इलाहाबाद से खबर है कि दैनिक जागरण प्रबंधन के शोषण से त्रस्त सिक्योरिटी गार्डों ने सेलरी मिलने के बाद अचानक ही आफिस को उसके हाल पर छोड़कर गायब हो गए. कई घंटे बीत जाने के बाद आफिस के लोगों ने गौर किया तो उन्हें समझ में आया कि सिक्योरिटी गार्ड तो गायब हो चुके हैं.

इसकी जानकारी मैनेजरों को दी गई तो सबके तोते उड़ गए. सूत्रों का कहना है कि दैनिक जागरण इलाहाबाद का एक बददिमाग मैनेजर सिक्योरिटी गार्ड्स का ही शोषण करने लगा था. गार्डों को जितनी सेलरी देने की बात तय हुई थी, उससे कम उन्हें दी गई तो गार्ड हत्थे से उखड़ गए और सबक सिखाने के लिए अचानक ही आफिस को उसके हाल पर छोड़कर गायब हो गए.

मैनेजर ने रात ग्यारह बजे आफिस पहुंच कर दिन की पारी के चपरासियों को आफिस बुलवाया और सभी को गेट पर खड़ा कर दिया. कुल मिलाकर इस स्थिति का जागरण के मीडियाकर्मियों ने खूब आनंद लिया और आपस में बात करते दिखे कि ये सिक्योरिटी वाले तो हम मीडियाकर्मियों से बहुत ज्यादा फायरब्रांड निकले. कम से कम वो अपना शोषण तो कराने के लिए तैयार नहीं हैं. बताया जा रहा है कि मैनेजर अमित श्रीवास्तव की हरकतों के कारण गार्ड्स में नाराजगी थी. इन गार्ड्स को सिक्योरिटी एजेंसी से जिन टर्म्स एंड कंडीशन पर लाया गया था, उसका पालन अमित श्रीवास्तव नहीं करा रहे थे. इससे गार्ड्स में रोष था और सेलरी कम मिलते देख उनका गुस्सा फूट पड़ा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन