Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

फिर लौटा कोरोना : गाजियाबाद में 9 मरीज पॉजिटिव निकले!

गाजियाबाद में कोरोना के 7 मरीजों की पाए गए हैं. ये मरीज जिले के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं. जिनमें एक मां-बेटी और पिता-पुत्र व कुछ अन्य में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है.

गाजियाबाद का आइसोलेशन सेंटर

दरअसल, शनिवार 24 फरवरी को 68 लोगों की कोरोना जांच हुई थी. जिनमें सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिले में इस वक्त कुल 9 मरीजों का इलाज चल रहा है. एक मरीज अस्पताल में तो 8 रोगी होम आइसोलेशन में हैं.

गाजियाबाद के जिला सर्विलांस आफीसर डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक, वसुंधरा के रहने वाले एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए थे. उनके संपर्क में आई 41 वर्षीय पत्नी और 12 व 14 साल की दो बेटियां की जांच हुई तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली. इसके अलावा राजनगर निवासी 53 साल के व्यक्ति व उनके 26 साल के पुत्र को खांसी की शिकायत हुई. साथ ही जुकाम और बुखार के लक्षण थे. दोनों की एक निजी लैब में जांच हुई थी. जिसमें उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई.

उधर वैशाली निवासी 23 साल के युवक को खांसी, बुखार के साथ गले व सिर में दर्द की परेशानी थी. युवक ने कौशांबी स्थित एक अस्पताल में कोरोना जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई.

साहिबाबाद के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग को 20 फरवरी से बुखार की शिकायत हुई. तोज बुखार और मधुमेह होने की वजह से प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे.

डॉ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय जिले में कुल 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, सभी का इलाज चल रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन