Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एक गोदी ऐंकर टीवी पर खड़ा होकर बताता है कि न्यूयार्क टाइम्स अख़बार भारत की कभी तारीफ़ नहीं करता है!

साक्षी जोशी-

पहले उन्हें दिक़्क़त थी की न्यू यॉर्क टाइम्स को भारत में कुछ अच्छा नज़र नहीं आता है। जब आया तो दिक़्क़त हो गई बुरा नज़र कैसे नहीं आया! इन गोदियों के लिए भारत नहीं मोदी देश है। इनके लिए दिल्ली देश में तब तक नहीं जब तक बीजेपी की सरकार नहीं।

रवीश कुमार-

21 दिसंबर 2021 को न्यूयार्क टाइम्स में यह रिपोर्ट छपी है।नरेंद्र मोदी की हर घर जल योजना के बारे में, जो बिहार की हर घर जल योजना पर आधारित है। इस रिपोर्ट में भी नरेंद्र मोदी सरकार के इस प्रयास को तवज्जो दी गई है।

लेकिन एक गोदी ऐंकर टीवी पर खड़ा होकर बताता है कि यह अख़बार कभी भी भारत की तारीफ़ नहीं करता है। इसके बाद वह झूठ फैलाता है कि न्यूयार्क टाइम्स और ख़लीज़ टाइम्स में एक ही रिपोर्ट छपी है। तस्वीर भी एक ही है। यानी वह प्रश्नवाचक चिन्हों को लगाकर बीजेपी के फैलाए झूठ को स्क्रीन पर जगह देता है मान्यता देता है ताकि दर्शक को लगे कि इसमें कुछ बात है।

2021 में जब न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा था तब इसे भारत के कुछ और अख़बारों ने छापा था। टाइम्स ऑफ इंडिया और अमर उजाला में भी छपे होने की बात कही जाती है। थोड़ी मेहनत आप भी कीजिए, वरना रहिए इस झूठ की कोठरी में। आपकी मर्ज़ी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन