Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

वरिष्ठ पत्रकार डॉ गोविंद सिंह को धामी सरकार ने सूचना सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार प्रो. गोविंद सिंह को सूचना सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके नाम पर मुहर लगाई है।

पिथौरागढ़ जिले के शौ गांव (थल के पास) में 28 जून 1959 को जन्मे प्रो. सिंह मीडिया जगत में गहरी प्रतिष्ठा रखते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

प्रो. गोविंद सिंह ने अपने लंबे करियर में धर्मयुग, नवभारत टाइम्स, जी न्यूज़, आजतक, आउटलुक, अमर उजाला और हिंदुस्तान जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में संपादकीय भूमिकाएं निभाई हैं। इसके साथ ही वे दिल्ली विश्वविद्यालय में विजिटिंग फैकल्टी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

शिक्षा जगत से भी उनका गहरा नाता रहा है। वे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष (एचओडी) और बाद में जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के प्रमुख पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में डीन के रूप में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई।

उत्तराखंड के सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर गहरी समझ रखने वाले प्रो. सिंह ने देशभर के अनेक पत्रकारों को मार्गदर्शन दिया है, जो आज विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्यरत हैं।

प्रो. गोविंद सिंह अगले महीने के पहले सप्ताह में देहरादून पहुंचकर अपने नए दायित्व का कार्यभार संभालेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन