Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ग्रेनो सेक्स रैकेट में समाचार प्लस और इंडिया टीवी से जुड़े रहे पत्रकार भी शामिल, एफआईआर दर्ज

ग्रेटर नोएडा के चाई सेक्टर में धरे गए सेक्स रैकेट से दो पत्रकारों समेत अफसरों, बिल्डरों आदि के जुड़ने की खबर है. इस रैकेट से ग्रेनो अथॉरिटी का एक अफसर भी जुड़ा था. यह अफसर रैकेट में शामिल युवतियों को उच्च अधिकारियों के पास भेजता था. पुलिस जांच में एक बिल्डर के भाई का नाम भी सामने आया है जो एक बार अपनी छिछोरी हरकत के कारण पुलिस हिरासत में पहुंच गया था लेकिन दबाव बनाकर उसे छुड़ाया गया.

ग्रेटर नोएडा के चाई सेक्टर में धरे गए सेक्स रैकेट से दो पत्रकारों समेत अफसरों, बिल्डरों आदि के जुड़ने की खबर है. इस रैकेट से ग्रेनो अथॉरिटी का एक अफसर भी जुड़ा था. यह अफसर रैकेट में शामिल युवतियों को उच्च अधिकारियों के पास भेजता था. पुलिस जांच में एक बिल्डर के भाई का नाम भी सामने आया है जो एक बार अपनी छिछोरी हरकत के कारण पुलिस हिरासत में पहुंच गया था लेकिन दबाव बनाकर उसे छुड़ाया गया.

चाई सेक्टर में पकड़े गए सेक्स रैकेट के आरोपियों को कासना पुलिस ने जेल भेज दिया है. रैकेट से जुडे सिपाही धर्मवीर को लाइन हाजिर करते हुए दो पत्रकारों (एक समाचार प्लस चैनल से और दूसरा इंडिया टीवी से जुड़ा रहा है) के नाम एफआईआर में शामिल कर दिए हैं. इसके बावजूद इस रैकेट से जुड़े अधिकारियों व पत्रकारों के नामों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है. आरोपियों ने पूछताछ में अथॉरिटी के एक अफसर का भी नाम लिया है. वह उच्च अधिकारियों से अपने काम निकलवाने व पद पर बने रहने के लिए रैकेट में शामिल होने वाली नई-नई युवतियों को उनके लिए सप्लाई किया करता था.  इसके चलते वह हर सरकार में मलाईदार पद पर रहता है.

इसके अलावा एक बिल्डर के भाई का नाम भी पूछताछ में सामने आया है. वह इसी ग्रुप के साथ रहता है इन लड़कियों के पास आता-जाता था. अथॉरिटी अफसर व इस बिल्डर के भाई के संबंध सीधे रैकेट की सरगना अन्नू से बताए जा रहे हैं. इसके चलते ये लोग अक्सर अन्नू के नोएडा सेक्टर-92 स्थित फ्लैट पर भी जाते थे. बिल्डर के भाई ने शराब के नशे में भीख मांगने वाली महिला से अश्लील हरकत की थी, जिसके चलते उसे हिरासत में लिया गया था. बाद में सेक्स रैकेट से जुड़े उसके साथी पत्रकार अपने रसूख का हवाला देते हुए आरोपी बिल्डर के भाई को थाने से छुड़ा ले गए थे.

कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. सोमवार को मेरठ से मंडल उद्धार अधिकारी मिंदर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने भी थाने में आरोपियों से पूछताछ की थी. उसके आधार पर उद्धार अधिकारी कोर्ट से अनुमति लेकर चारों आरोपियों की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया में लगे हैं. इस मामले की जांच कर रहे सीओ दादरी अनुराग सिंह का कहना है कि इस सेक्स रैकेट से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. सभी नामों को जांच में शामिल करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

ग्रेनो सेक्स रैकेट : यहां भी ‘पीपीपी’ मॉडल यानि पुलिस, पत्रकार और पालिटिशियन गठजोड़

xxx

रंडीबाजी आप कराएं और नीच यशवंतवा कहाए… बहुते जुलुम है भाई

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Prakash Chandra bala

    October 10, 2015 at 10:57 am

    सेवामे
    श्रीमान आपसे निवेदन है कि हमारे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी इस देश को स्वच्छ बनाना चाहते है और एक नरेन्द्र मोदी पिता प्रभु लाल मोदी निवासी बिजौलियाँ जिसका ढा़बा एंम होटल है किशन निवास चौराहा पर जौ बहूत सारी ट्रावेलस रुकती है जो खुले मे शौच करते इनके बारे मे पुलिस थाना बिजौलियाँ वाले को शिकायत कि ले लेकिन पुलिस वाले इस पर कोई कार्वाई नही करना चाहते है
    अतः आपसे निवेदन है स्वच्छता ध्यान देने कि कृपा करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन