Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

गुंजन सोनी बनीं यूट्यूब इंडिया की नई कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर

दो दशकों से अधिक का नेतृत्व अनुभव, डिजिटल इनोवेशन और क्रिएटर इकोनॉमी को मिलेगा नया विस्तार

नई दिल्ली: यूट्यूब ने मंगलवार को गुंजन सोनी को भारत के लिए कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने की घोषणा की है। व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, मार्केटिंग और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में दो दशक से अधिक के नेतृत्व अनुभव के साथ, सोनी अब भारत में यूट्यूब की वृद्धि और नवाचार प्रयासों का नेतृत्व करेंगी।

यूट्यूब एशिया पैसिफिक के वाइस प्रेसिडेंट गौतम आनंद ने इस मौके पर कहा, “भारत में यूट्यूब की यात्रा हमेशा ऊर्जावान और गतिशील रही है। यह देश रचनात्मक ऊर्जा और संभावनाओं से भरा हुआ है। गुंजन जैसी अनुभवी लीडर का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उनके नेतृत्व में हमें उम्मीद है कि हम क्रिएटर ग्रोथ को और तेज कर सकेंगे, नए अवसर खोलेंगे और भारत की डिजिटल यात्रा में और अधिक योगदान दे पाएंगे।”

गुंजन सोनी इससे पहले सिंगापुर स्थित फैशन और लाइफस्टाइल कंपनी ZALORA में छह वर्षों तक ग्रुप सीईओ के पद पर कार्यरत थीं। इस दौरान उन्होंने नई कैटेगरी, इनोवेटिव बिजनेस मॉडल और पर्सनलाइज्ड यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ावा देने वाले लॉयल्टी प्रोग्राम जैसी सफल पहलें कीं।

भारत में भी सोनी का गहरा मीडिया और मार्केटिंग अनुभव रहा है। उन्होंने Star India में ईवीपी और Myntra में सीएमओ के रूप में काम किया है। साथ ही वह McKinsey में कंज्यूमर और मार्केटिंग प्रैक्टिस की पार्टनर भी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह Fortune 500 कंपनी CBRE Group के बोर्ड की सदस्य भी हैं।

अपनी नई जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनी ने कहा, “मैं यूट्यूब की इस ऊर्जावान टीम से जुड़कर गर्वित और उत्साहित हूं। भारतीय क्रिएटर इकोनॉमी की शक्ति को लंबे समय से समर्थन देने वाला यह प्लेटफॉर्म, आज देश की सांस्कृतिक और डिजिटल अभिव्यक्ति का केंद्र बन चुका है। मैं इस विरासत को आगे बढ़ाने, नवाचार को प्रेरित करने और दुनियाभर में भारतीय क्रिएटर्स की पहुंच को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

गुंजन की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब यूट्यूब भारत में वीडियो कॉमर्स, कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल इनोवेशन को लेकर लगातार नई दिशा में अग्रसर हो रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन