Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के इस पुलिस कप्तान ने कायम किया नए किस्म का रिकार्ड

सुजीत सिंह प्रिंस-

प्राण नहीं लेते, बस टांग में गोली मार लंगड़ा बना देते हैं ताकि पहचाने जा सकें कि ये जरायम की दुनिया के बंदे हैं. इस क्रिया को कम शब्दों में इसे ‘हाफ एनकाउंटर’ कहते हैं.

यूपी के जौनपुर जिले के पुलिस कप्तान अजयपाल शर्मा ने हाफ एनकाउंटर का नया रिकार्ड बनाया है. अब तक सत्तावन.

कुल 57 अपराधियों पर हाफ एनकाउंटर का टैग लगा चुकी है जौनपुर पुलिस. आईपीएस अजय पाल शर्मा के इस जिले का पुलिस कप्तान बनने के बाद ये जो हाफ एनकाउंटर की रेल चली है, इससे अपराधी थर्रा गए हैं. दबंग पुलिस अधिकारी अजयपाल शर्मा को एनकाउंटर मैन के नाम से भी जाना जाता है. जहां रहे वहां अपराधियों को या तो जेल में भेजा या फिर उपर.

जो जानकारियां बाहर आई हैं, उसके मुताबिक जौनपुर में पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने कुल 56 अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया है और एक का फुल. मतलब एक अपराधी मारा गया और 56 के पैर में गोली लगी और वे लंगड़े या घायल हो गए.

देखें हाफ और फुल एनकाउंटर के शिकार हुए अपराधियों की सूची-

इस हाफ एनकाउंटर के चलते जौनपुर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों में दहशत का आलम है. अब तक पूरी तरह सलामत अपराधी या तो जिला छोड़ गए हैं या फिर जरायम की दुनिया को तौबा कर भूमिगत हो चुके हैं.

ज्ञात हो कि अजयपाल शर्मा नोएडा समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान रह चुके हैं और उन्हें सीएम योगी के पसंदीदा पुलिस अफसरों में शुमार किया जाता है. पंजाब के लुधियाना जिले के मूल निवासी अजयपाल शर्मा वर्ष 2011 कैडर के आईपीएस आफिसर हैं.

भड़ास संवाददाता सुजीत सिंह प्रिंस की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन